मेरठ 17अप्रैल25 कातिल बीबी और जहरीला सांप चालाक पत्नी की करतूत देखें और सुने।
*मेरठ से बेहद ही चौकाने वाली खबर आई सामने*! यहां चालाक पत्नी की करतूत देखें और सुने। कातिल बीबी और जहरीला सांप! #मेरठ के अमित कश्यप उर्फ मिक्की की लाश दो दिन पहले उसके घर के बेड पर मिली थी. लाश के पास एक जहरीला वाइपर सांप भी पाया गया. बताया कि सांप के काटने से अमित की मौत हुई है. सांप ने अमित को 10 बार डंसा था
पुलिस ने अमित के शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि उसकी मौत सांप के काटने से नहीं, गला दबाने से हुई है
अमित की पत्नी रविता से कड़ी पूछताछ हुई तो सांप के काटने की घटना कत्ल की सनसनीखेज वारदात में बदल गई. रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर अमित की हत्या की साजिश रची और फिर उसे अंजाम दिया था
एक सपेरे से हजार रुपए में खरीद कर वाइपर सांप लाया गया. बेड पर अमित की गला दबाकर हत्या की गई और वाइपर सांप को अमित की कमर के नीचे दबाकर छोड़ दिया गया. लाश के नीचे सांप दबने से वह गुस्सा हुआ और उसने करीब 10 बार अमित की लाश को डंस लिया
वाईपर सांपों की प्रजाति में सबसे विषैला माना जाता है
अमित की कातिल उसकी पत्नी रविता और उसका प्रेमी अमरदीप अब पुलिस हिरासत में है

More Stories
कानपूर देहात १८ मार्च २६ * “विशाल इंडेन गैस सेवा का हाल, कही ग्रामीण क्षेत्रों में “ओटीपी” ही न बन जाये वर्तमान सरकार के लिये गले की फांस”
दिल्ली १८ मार्च २६ * दिल्ली के साध नगर में इमारत में आग से हड़कंप, एक ही परिवार के 9 लोग फंसे
नई दिल्ली१८ मार्च २६ * ईरान के इस ड्रोन ने दुश्मन के नाक में कर दिया दम! बिना GPS के भी करता है सटीक हमला, गजब की है क्षमता