मेरठ 02जुलाई25*एनसीआर मेडिकल कॉलेज और उनके घर पर छापा मारा.
उत्तर प्रदेश के मेरठ में सीबीआई ने मंगलवार को पूर्व एमएलसी और भाजपा नेत्री डॉक्टर सरोजिनी अग्रवाल के खरखौदा स्थित एनसीआर मेडिकल कॉलेज और उनके घर पर छापा मारा. बताया जा रहा है कि पूर्व एमएलसी के मेडिकल कॉलेज में फर्जीवाड़ा होने की जानकारी मिलने पर सीबीआई ने छानबीन की है. मेडिकल कॉलेज में मानकों के मुताबिक फैकल्टी को नहीं रखा गया छात्रों के रजिस्ट्रेशन और उनकी पढ़ाई में भी अव्यवस्थाओं की शिकायत थी. देर रात लगभग 12 बजे टीम जांच पड़ताल कर मेडिकल कॉलेज से जुड़ी फाइल अपने कब्जे में लेकर और साक्ष्य जुटा कर लौट गई. इससे पहले भाजपा नेत्री और पूर्व एमएलसी डॉक्टर सरोजिनी अग्रवाल के खरखौदा क्षेत्र स्थित नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में सोमवार को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की टीम ने भी जांच पड़ताल की थी…

More Stories
मथुरा16जुलाई26*साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई | ₹1.25 लाख नकद, 23 ATM कार्ड के साथ साइबर ठग गिरफ्तार
महोबा16जुलाई26*चरखारी में अंबेडकर पुस्तकालय एवं पार्क की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग
मथुरा 16 जुलाई 26*थाना राया पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को (नशीला पदार्थ) सहित किया गया गिरफ्तार ।*