🆕 महाराष्ट्र ब्रेकिंग….
मुम्बई20फरवरी25*एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस जांच में जुटी
मुंबई पुलिस को गुरुवार सुबह एक अज्ञात कॉल के जरिए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस धमकी भरे कॉल के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह कॉल गोरेगांव, जेजे मार्ग पुलिस स्टेशनों और राज्य सरकार के मुख्यालय मंत्रालय के कंट्रोल रूम में आया। फोन करने वाले ने एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की बात कही।
मुंबई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। कॉल करने वाले की पहचान की जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पुलिस ने शिंदे की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की है।
अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की धमकियों को हल्के में नहीं लिया जा सकता, इसलिए जांच पूरी होने तक हर संभव एहतियात बरता जाएगा।

More Stories
पूर्णिया बिहार 13 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस की पहल, बैंकों की सुरक्षा में सुधार के लिए निरीक्षण अभियान का आगाज़
लखीमपुर13 फ़रवरी २६ * शहर का सबसे व्यस्त मार्ग राजापुर इन दिनों जाम के झाम की वजह से बुरी तरह त्रस्त है
बाराबंकी १३ फरवरी २६ * सफदरगंज क्षेत्र में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को लखनऊ एसटीएफ ने शुक्रवार सुबह हिरासत में लिया