मुजफ्फरपुर बिहार22अप्रैल24*रेलवे स्टेशन पर बलसाड़ एक्सप्रेस में आग लगने से एक आरपीएफ जवान की मौत।
बिहार। मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर वलसाड एक्सप्रेस में सोमवार को आग लगने और फिर विस्फोट होने की घटना में एक आरपीएफ जवान की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, श्रमिक एक्सप्रेस सोमवार को वलसाड से आकर मुजफ्फरपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर खड़ी थी। इसी दौरान एक एसी बोगी में किसी कारण आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश की जा रही थी कि एक विस्फोट हो गया। बताया जाता है कि अग्निशमन यंत्र में विस्फोट हुआ
आरा जिले के इमादपुर थाना के मोआप खुर्द मिस्की टोला निवासी विनोद कुमार दो साल से जंक्शन पर तैनात थे। वह अपनी पत्नी के साथ किराये का कमरा लेकर रहते थे। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए। घटनास्थल पर पहुंचे रेल आईजी अमरेश कुमार ने बताया कि एफएसएल टीम पहुंचकर जांच कर रही है

More Stories
मथुरा 10 अप्रैल 26 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “MISSION SHAKTI” फेज 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
नई दिल्ली:१० अप्रिल ६ * UPI यूजर्स के लिए अलर्ट! अब तुरंत ट्रांसफर नहीं होगा पैसा? RBI के नए नियम से बदलेगा पेमेंट सिस्टम
सीतापुर १० अप्रैल २६ * सीतापुर में ब्लड बैंक टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या, संचालक के बेटे पर आरोप