मुजफ्फरनगर9अक्टूबर25*करवा चौथ पर मुस्लिमों से ना लगवाए मेहंदी, लव जिहाद रोकने के लिए कार्यकर्ताओं की अपील: बाजारों में लाठी लेकर घूम रही महिलाएँ*
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में करवा चौथ के अवसर पर क्रांति सेना की महिला मोर्चा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरीं और हाथों में लाठियाँ लेकर ‘मेहंदी जिहाद’ रोकने का ऐलान किया। उनका दावा है कि कुछ मुस्लिम युवक हिंदू महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगाकर ‘लव जिहाद’ फैलाते हैं।
नगर स्थित क्रांति सेना के कार्यालय में आयोजित मेहंदी शिविर में सैकड़ों महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी लगवाई। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने लाठियों का पूजन किया और मंच से घोषणा की कि वे बाजारों में जाकर मेहंदी लगाने वाले युवकों का आधार कार्ड चेक करेंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई गैर समुदाय का युवक पकड़ा गया तो उसे लाठियों से सबक सिखाया जाएगा।
महिला कार्यकर्ताओं ने यह अभियान हिंदू बहन-बेटियों की सुरक्षा और संस्कृति की रक्षा के नाम पर शुरू किया है। उन्होंने बताया कि वे पहले स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी देंगी। इस घटना ने करवा चौथ जैसे पारंपरिक त्यौहार की पवित्रता और सांस्कृतिक महत्व पर सवाल खड़ा कर दिया है, क्योंकि त्योहारों में धार्मिक और राजनीतिक रंग भरने की कोशिश देखने को मिली।

More Stories
कौशाम्बी25अप्रैल26*उभरती हुई प्रौद्योगिकी हेतु मॉडल में धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन के छात्र राज पाण्डेय को मिला प्रथम स्थान*
चन्दौली25अप्रैल26*मनरेगा के तहत शहर से पलायन कर रहें लोगों को रोजगार मिले : अजय राय*
रोहतास25अप्रैल26* प्रसव के दौरान नवजात बच्चे की मौत मामले में अधिकारियों की टीम ने जांच की।*