मुजफ्फरनगर21फरवरी25*शिवरात्रि की तैयारियों को लेकर एडीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। शिवरात्रि पर्व के अवसर पर जनपद से गुजरने वाले शिव भक्त कांवड़ियों के आवागमन को सुलभ करने और जनपद में शिव मंदिरों में जलाभिषेक की व्यवस्थाओं को परखने के लिए शुक्रवार को एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को लेकर कांवड़ मार्ग पर निरीक्षण के लिए निकले।इसके साथ ही शिव चौक पर पहुंचकर भी वहां जलाभिषेक की व्यवस्था का जायजा लिया। इसके लिए शनिवार को प्रशासन ने बैठक भी बुलाई है।
शरद माह की महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव भक्त कांवड़ियों का आवागमन शहर से होने लगा है। 25 फरवरी की रात्रि से जलाभिषेक और पूजन प्रारम्भ हो जायेगा और 26 फरवरी को शिव भक्तों का पूरा सैलाब उमड़ा नजर आयेगा। इस दौरान मुजफ्फरनगर से भी हजारों शिवभक्तों का रैला गुजरता है। इसी की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह और एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत अन्य अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग पर निरीक्षण करने के लिए निकले। उन्होंने शिव चौक पहुंचकर वहां पर जलाभिषेक की व्यवस्था का भी जायजा लिया।
इस दौरान वो बझेडी फाटक तक भी पहंुचे। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर ने बताया कि शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से काफी संख्या में शिव भक्त कांवड़ उठाकर गंगा जल लेकर चलते हैं और हरिद्वार के बाद इस यात्रा में पहला पड़ाव मुजफ्फरनगर जनपद ही पड़ता है। यहां से ही कांवड़िया अलग अलग दिशा में निकलते हैं। हरिद्वार से चलने वाले सभी कांवड़ियां यहां पहुंचते हैं, इसलिए मुजफ्फरनगर में आज कांवड़ मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए निरीक्षण किया गया। कांवड़ मार्ग पर जहां सड़क खराब है, उसको दुरुस्त करने के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये गये हैं, तो वहीं मार्ग पर अस्थाई अतिक्रमण को भी हटवाने के लिए कहा गया है। इसके लिए मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगा दी गई है। शनिवार को इस सम्बंध में बैठक भी बुलाई गई है। जनपद भर में शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए विशेष सुरक्षा और व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं।
More Stories
रीवा मध्यप्रदेश14अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा की कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण खबरें
रीवा14अक्टूबर25**₹600 की बेइज़्ज़ती — दिव्यांग दीपक गुप्ता का सवाल, मंत्री जी ज़रा अपने माता-पिता से पूछिए क्या इतने में जीवन चल सकता है?**
मथुरा14अक्टूबर25*जेल में बंद कैदियों द्वारा तैयार की जा रही है मोमबत्ती व दीपक*