मुजफ्फरनगर02नवम्बर23*मीरापुर में किसान से मांगी 10 लाख की फिरौती मानकर युवक ने दी योगी पुलिस को चुनौती।
*पुलिस से भी डरने को नही तैयार*
योगी की पुलिस को मिली चुनौती
मुजफ्फर नगर।
मुजफ्फर नगर के कस्बा मीरापुर में जनता और व्यापारियों से गुंडा टैक्स वसूलने वाले इन दिनों योगी राज में खुद खाकी वर्दी से भी ऊपर दिखाई दे रहे है। मीरापुर में किसी को अपनी जमीन ,मकान या अपना प्लॉट बेचना है तो इन गुंडों को गुंडा टैक्स देना होगा ,यह एलान खुद मीरापुर के एक इमरान उर्फ सोनू पुत्र सुक्का नाम के व्यक्ति का कहना है। मीरापुर के मोहल्ला मुस्तर्क के रहने वाले पीड़ित अब्दुल्लाह पुत्र आबाद ने एसएसपी को तहरीर देते हुए गुहार लगाई की वह अपनी जमीन जरूरत में बेच रहा है मगर वही का रहने वाला सोनू नाम का अपराधी उससे 10 लाख की फिरौती मांग रहा है। 10 लाख की फिरौती न देने पर अब्दुलाह को जान से मारने की धमकी मिल रही है । पीड़ित ने एसएसपी से फिरौती बाज से जान माल का खतरा बताया है ।

More Stories
हमीरपुर 1 अप्रैल 26*स्वर्ण शताब्दी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया गया
बांदा1अप्रैल26* अमर शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई*
बांदा1अप्रैल26* पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई*