October 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर20अक्टूबर 2026 कराटे किंग्स का जुजुत्सु में जलवा, अनुज, अयान और आसिम ने जीते तीन स्वर्ण पदक

मुजफ्फरनगर20अक्टूबर 2026 कराटे किंग्स का जुजुत्सु में जलवा, अनुज, अयान और आसिम ने जीते तीन स्वर्ण पदक

मुजफ्फरनगर 19 अक्टूबर 2026 कराटे किंग्स का जुजुत्सु में जलवा, अनुज, अयान और आसिम ने जीते तीन स्वर्ण पदक

सहारनपुर में शानदार प्रदर्शन कर नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए किया क्वालीफाई, आर्यपुरी स्थित वीवी मार्शल आर्ट्स अकेडमी में हुआ भव्य सम्मान

लोकेन्द्र गौतम, ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल, यूपीआजतक

मुजफ्फरनगर। नगर के आर्यपुरी स्थित प्रसिद्ध वीवी मार्शल आर्ट्स कराटे अकेडमी के तीन होनहार खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और शानदार खेल कौशल के दम पर जिले का नाम रोशन किया है। सहारनपुर में आयोजित अंतर-विश्वविद्यालय जुजुत्सु प्रतियोगिता में अकेडमी के खिलाड़ी अनुज, अयान और आसिम ने अपने-अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। इस उपलब्धि के साथ तीनों खिलाड़ियों ने नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए भी क्वालीफाई किया है।
जुजुत्सु में दिखाया दम, जीते तीनों स्वर्ण पदक,,,
आमतौर पर कराटे की विधा में अपनी पहचान बनाने वाले इन खिलाड़ियों ने जुजुत्सु प्रतियोगिता में भी बेहतरीन तकनीक, फुर्ती, आत्मविश्वास और अनुशासन का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने सधे हुए दांव-पेचों और प्रभावशाली प्रदर्शन से अपने प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती दी। अनुज, अयान और आसिम की इस सफलता से अकेडमी में खुशी का माहौल है। तीनों खिलाड़ियों का नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन उनकी मेहनत और निरंतर अभ्यास का महत्वपूर्ण परिणाम माना जा रहा है। अकेडमी पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत,,,,
स्वर्ण पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों के सम्मान में आर्यपुरी स्थित अकेडमी परिसर में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कराटे अकेडमी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर शिहान वेदप्रकाश शर्मा तथा मुख्य कराटे प्रशिक्षक सैन्साई अभिषेक शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर और स्मृति चिह्न भेंट करके अभिनंदन किया।
समारोह के दौरान खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर उनकी उपलब्धि की खुशी साझा की गई। प्रशिक्षकों और अकेडमी से जुड़े लोगों ने तीनों खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों की सफलता को लेकर खेल प्रेमियों और अकेडमी परिवार में उत्साह देखने को मिला। मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षण का परिणाम,,,
इस अवसर पर अकेडमी के डायरेक्टर शिहान वेदप्रकाश शर्मा ने खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, नियमित अभ्यास और अनुशासन का परिणाम है। वहीं मुख्य प्रशिक्षक सैन्साई अभिषेक शर्मा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उचित मार्गदर्शन, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर खिलाड़ी नई ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं। तीनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से मुजफ्फरनगर में मार्शल आर्ट्स को बढ़ावा देने के प्रयासों को भी प्रोत्साहन मिला है। अब खिलाड़ियों की निगाहें नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स पर टिकी हैं, जहां वे एक बार फिर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की तैयारी करेंगे।

Taza Khabar