मुजफ्फरनगर 12 मार्च 26*छपार में बच्चे से कुकर्म का आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना छपार क्षेत्र में छह वर्षीय बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ कुकर्म करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुक्रमपाल पुत्र सोहरण निवासी ग्राम बढ़ेड़ी, थाना छपार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार देर रात बच्चे के लापता होने की सूचना पर परिजनों और ग्रामीणों के साथ सर्च ऑपरेशन चलाकर बच्चे को बरामद किया गया। बच्चे की निशानदेही पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। गुरुवार को रेई कट के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
नई दिल्ली30 अप्रैल 2026-यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज की देश की कुछ खास खबरें
धार 30अप्रैल26*मध्य प्रदेश धार में भीषण सड़क हादस..!*
NEW DELHI 30APRAIL 2026*TODAYS TOP NEWS*