मुगलसराय10दिसम्बर24*लंबित मुक़दमे में कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी हुए बरी*
जमीन के विवाद को लेकर 2006 से चले आ रहे 307,353,504,7CLA के मुक़दमे में कांग्रेस जिलाध्यक्ष
धर्मेंद्र तिवारी बाइज्जत बरी किये गए.
ADJ प्रथम माननीय विनय कुमार सिंह की कोर्ट ने आज फैसला सुनाया।
फैसला आने के बाद कांग्रेस नेताओं ने हर्ष मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशी व्यक्त किया। मुकदमे से बरी होने के पश्चात् धर्मेंद्र तिवारी ने कांग्रेस जनों के साथ पंडित कमलापति त्रिपाठी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।
जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी की तरफ से मुक़दमे में वकालत वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जमवंत प्रसाद, डा 0 नारायण मूर्ति ओझा, श्री आशुतोष सिंह एवं प्रमोद कुमार मौर्या ने किया।
इस मौके पर कोर्ट में प्रदेश महासचिव सु श्री सरिता पटैल, शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, मधुराय, आनंद शुक्ला, प्रदीप मिश्रा, राहुल सिंह, बृजेश गुप्ता, नवीन पाण्डेय, संजय मिश्रा, गंगा प्रसाद, शिवशंकर राय, नरेन्द्र तिवारी, विवेक सिंह, हर्ष तिवारी सहित कई अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थिति रहे।
More Stories
लखीमपुर खीरी 28 अक्टूबर 26*लंबी दूरी की ट्रेनों का इंतजार कर रहे लखीमपुर खीरी जिले के नागरिकों के लिए अच्छी खबर
जालौन 28 अक्टूबर 26*राजकीय मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले में 17 एमबीबीएस छात्र 3 महीने के लिए निलंबित,
लखनऊ28 अक्टूबर 26*यूपी के स्कूलों में समय पर कोर्स पूरा कराने पर जोर।*