मुगलसराय,02जनवरी2023*चंदौली मुगलसराय से सैकड़ों लोग बस, कार और ट्रेन से रवाना हुये।
3 जनवरी से लोनी बॉर्डर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में शुरू हो रही भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित होने के लिए चंदौली मुगलसराय से सैकड़ों लोग बस, कार और ट्रेन से रवाना हुए। इस दौरान लोगो में काफी उत्साह देखनो को मिला।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा इस संघर्ष में, यात्रा है अपना शस्त्र, चलते जाएंगे तभी जीत पाएंगे। देश में अमीर और गरीब के बीच की खाई बढ़ती जा रही है। अमीरों की संपत्ति लगातार बढ़ती जा रही है एवं गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों के लिए घर चलाना तक मुश्किल होता जा रहा है। अब समय आ गया है कि मोदी सरकार अपनी नीतियों में बदलाव कर गरीब व मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर काम करे।
शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता जबसे भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई है, कन्या कुमारी से लेकर दिल्ली तक के बेरोजगार युवा इस यात्रा में शामिल होते आ रहे हैं। नई भर्तियां निकल नहीं रही हैं और सरकार के पास भविष्य में रोजगार देने की कोई ठोस योजना नहीं है। भाजपा सरकार की आर्थिक कुनीतियां 45 साल की चरम बेरोजगारी का रिकॉर्ड कायम कर चुकी हैं।
सालाना दो करोड़ नौकरियां देने का वादा करने वाली सरकार आज देश के करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधेरे में धकेल रही है। यह सरकार युवाओं को कमजोर करके देश को कमजोर कर रही है।
यात्रा में सम्मिलित होने के लिए जाने वालो में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता,प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश महासचिव सरिता पटेल, आनंद शुक्ल,सतीश बिन्द,भवानी शरण सिंह, प्रदीप मिश्रा,रमेश बिन्द,डा•सुल्तान खान, गंगा राम, श्रीकांत पाठक, राधेश्याम यदुवंशी, रामानंद यादव, रजनीकांत पांडेय, बृजेश गुप्ता, दशरथ चौहान, अभिषेक मिश्रा, हम्मीर शाह,शिवमुरत गुप्ता,अकील अहमद, प्रदीप पाण्डेय, गोपाल तिवारी, आसिफ, अमलेन्द्र पांडेय,विनोद सिंह गणित, विकास खरवार, सतेंद्र उपाध्याय, रामजी कोल,कमलेश कुमार,मुकेश गौतम,मदन मुरारी,अविनाश कुमार, राजू चौहान, शिवधार राम,दयाराम पटेल,शाहिद तौसिफ,नवीन पांडेय,हसन खान, मु आजम , सुनील कुमार सहित सैकड़ों लोग थे।
More Stories
मथुरा 18 अक्टूबर 25*थाना रिफाइनरी पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध विस्फोटक सामग्री सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 18 अक्टूबर 25*थाना वृन्दावन पुलिस ने अबोध बच्ची से छेडछाड के अभियोग में वाँछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
मथुरा 18 अक्टूबर 25*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 चाकू नाजायज के साथ किया गिरफ्तार*