*मुंबई19अगस्त25*एशिया कप के लिए भारतीय टीम का चयन आज मुंबई में*
सभी का ध्यान शुभम गिल, श्रेयस अय्यर और बुमराह पर BCCI आज एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा करने वाली है. शुभमन गिल से लेकर श्रेयस अय्यर की T20 टीम में वापसी की अटकलों ने जोर पकड़ा हुआ है. स्क्वाड की घोषणा के वक्त जसप्रीत बुमराह के नाम पर सबका ध्यान होगा, क्योंकि उन्हें आराम दिए जाने की खबरें सामने आई हैं. टीम इंडिया की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जिसमें चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव मौजूद रहेंगे. भारतीय टीम की चयन समिति मंगलवार आज मुंबई स्थित BCCI हेडक्वार्टर्स पहुंचेगी. यहां दोपहर 1:30 बजे से प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी, जिसमें भारत के 15 सदस्यीय स्क्वाड पर मुहर लगाई जाएगी. कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर मौजूद रहेंगे.
एशिया कप 9 सितंबर से शुरू होगा और फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा. टूर्नामेंट के मैच UAE के अबू धाबी और दुबई में खेले जाएंगे. एशिया कप की मेजबानी BCCI के हाथों में है. पहले टूर्नामेंट का आयोजन भारत में होने वाला था, लेकिन पाकिस्तान के कारण BCCI ने टूर्नामेंट को न्यूट्रल वेन्यू पर करवाने के लिए हामी भरी थी. इस कारण अब मैच UAE में खेले जाएंगे।

More Stories
कानपुर ngr 12 मार्च 26*कानपुर जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत से हड़कंप।
कौशाम्बी 12 मार्च 26*भरवारी स्टेशन के दोनों तरफ प्लेट फॉर्म ऊंचे होने से यात्रियों को रही परेशानी*
कौशाम्बी 12 मार्च 26*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजकीय विद्यालय की 10 शिक्षिकाएं सम्मानित*