मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर:8 अक्टूबर 25 *मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान*
मिर्जापुर*आगामी दीपावली ,गोवर्धन पूजा तथा भाई दूज त्योहारों के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाये जाने हेतु आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ एवम जिलाधिकारी मीरजापुर के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य मंजुला सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मिर्जापुर की टीम द्वारा आज दिनांक 08.10 .2025 को जनपद के चुनार जमाल पुर स्थित खोया भट्ठियों में सघन निरीक्षण करते हुए खोए दूध वा रिफाइंड तेल के नमूने संग्रहित किए गए जिनका विवरण इस प्रकार है
सर्वप्रथम टीम जमालपुर शेरवा स्थित श्याम सुंदर के खोया भट्टी पर पहुंची जहां पर अस्वास्थ्यकर स्थित पर खोया बनते एवं लगभग 50 kg सड़ा गला खोया भंडारित पाए जाने पर दूध खोया का नमूना लेते हुए 50 kg खोया विनष्ट कराया गया। तत्पश्चात टीम विनोद त्रिपाठी की भट्टी पर पहुंची जहां से दूध एवं खोया के नमूने संग्रहित किए गए। तत्पश्चात टीम दिग्विजय सिंह की खोया भट्टी की जांच की गई वा खोया वा दूध के 2 नमूने भरे गए। साथ ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रतिष्ठान में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए। इसके बाद टीम राजकुमार पटेल की भट्टी पर पहुंची जहां पर मिल्क पाउडर से खोया बनता पाए जाने के साक्ष्य मिलने पर खोया रिफाइंड के 3 सैंपल लिए गए वा लगभग 75 kg खोया 150 kg दूध का विनष्टीकरण कराया गया। तथा भट्टी बंद करा दी गई । इस प्रकार कुल 8 नमूने संग्रहित कर खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को जांच हेतु प्रेषित किया गया है ।जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। यह अभियान आगामी त्यौहारों को देखते हुए निरंतर जारी रहेगा। टीम में सहायक आयुक्त खाद्य II मंजुला सिंह , राजेश मौर्य , रवि शेखर , संदीप श्रीवास्तव , तथा ओंकार यादव खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ 1 मार्च 26*2 से 4 मार्च तक समस्त ग्राम पंचायतों में चलेगा स्वच्छता अभियान*
मथुरा 1 मार्च 26*थाना माँट पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को एक अवैध छुरा सहित गिरफ्तार किया गया।*
मथुरा 1 मार्च 26*थाना मगोर्रा पुलिस टीम द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*