March 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मिर्जापुर:8सितंबर25*राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने पर विद्यालय में नायक की तरह हुआ मधुरिमा तिवारी का स्वागत*

मिर्जापुर:8सितंबर25*राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने पर विद्यालय में नायक की तरह हुआ मधुरिमा तिवारी का स्वागत*

मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक

मिर्जापुर:8सितंबर25*राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने पर विद्यालय में नायक की तरह हुआ मधुरिमा तिवारी का स्वागत*

मिर्जापुर*देश का सर्वोच्च शिक्षक सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्राप्त करने के बाद विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधुरिमा तिवारी का विद्यालय पहुंचने पर एक नायक की तरह जोरदार स्वागत किया गया ऐसा लगा की मातृ शक्ति के रूप में मधुरिमा ने जो मुकाम हासिल किया है वह मिर्जापुर के लिए एवं उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का पल है । स्वागत समारोह में बच्चों ने गुलाब की पंखुड़ियां से अपनी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रधानाध्यापिका को ढंक दिया खंड शिक्षा अधिकारी नगर पालिका इआरपी वीर भानु सिंह , किरण सिंह, स्वप्निल श्रीवास्तवा,सत्य प्रकाश, अरविंद तिवारी, शिक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, मंजुला सिंह विद्यालय के अभिभावक और बच्चों ने अपनी प्रधानाध्यापिका का जोरदार स्वागत किया। कल शिक्षा अधिकारी ने कहा कि मधुरिमा हमारे जिले की नहीं प्रदेश की गौरव है इन्होंने जिले का नहीं बल्कि प्रदेश का नाम रोशन किया है, इनका कार्य बहुत ही सराहनी है विद्यालय के बच्चों के अभिभावकों ने कहा कि ऐसी अध्यापिका जो विद्यालय में बच्चों का हित सर्वदा सोचती है। हम सभी उनको सम्मान मिलने से अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। मधुरिमा ने कहा कि यह पुरस्कार मिलने के बाद मेरे ऊपर और भी जिम्मेदारी बढ़ गई मेरा विद्यालय प्रत्येक तरह से विकसित हो मैं सत प्रतिशत अपना देकर विद्यालय बच्चों को आगे ले जाने का प्रयास करूंगी इस विद्यालय से ही मेरी पहचान बनी है। आज मैं जो कुछ भी हूं इस विद्यालय की और इन बच्चों के कारण, हमारा विद्यालय ही हमारी पहचान है । मधुरिमा तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन पाकर मन और भी आह्लालादित है।