मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर:16 मई 25 *उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा चौपाल का आयोजन*
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में आज दिनांक 16 मई 2025 को ग्राम तिलठी में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें शाखा मुजेहराकलां, शाखा मवैया, शाखा पुरजागीर एवं शाखा मल्लेपुर के उपभोक्ताओं ने भाग लिया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता रहे और उन्हीं के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौपाल में उपस्थित ग्राहकों को क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा बैंक की विभिन्न प्रकार की योजनाओं का उद्घाटन किया गया और उन योजनाओं की जानकारी दी गई तथा ग्राहकों की विभिन्न समस्याओं का समाधान भी किया गया। उक्त चौपाल में मुख्य रूप से दीपक कुमार गुप्ता क्षेत्रीय प्रबंधक, करुणा निधि शाखा प्रबंधक मुजेहराकलां, अमित शाह शाखा प्रबंधक मवैया, चंदन कुमार शाखा प्रबंधक पुरजागीर एवं राजू पांडेय शाखा प्रबंधक मल्लेपुर उपस्थित रहे।

More Stories
बाँदा5मई26*प्रदेश सरकार के मंत्री आज शिक्षामित्र सम्मान समारोह में शिरकत की।
उत्तराखंड देहरादून 5मई26**केदार मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया,
लखनऊ5मयई26*ईमानदारी की मिसाल बने समाजसेवी सूरज तिवारी, महिला का खोया पर्स लौटाकर पेश की मानवता……