मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिर्पोट यूपी आजतक
मिर्जापुर10जनवरी24*जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में आये हुये फरियादियों की सुनी जन समस्याएं निस्तारण के दिये निर्देश*
मीरजापुर। शासन के मंशानुरूप जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने एक-एक फरियादियों के पास जाकर उनकी समस्याओं को सुना तथा त्वरित व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिये जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि प्रार्थना पत्रो का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपरक हो ताकि फरियादियों को बार-बार जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाना पड़ें। जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी द्वारा लगभग 38 आये हुये फरियादियो की समस्याओं को सुना गया। सुकन्या केयर से स्नेहा श्रीवास्तवा ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी हर महिलाओं और बच्चियों को जागरूक करने के और प्रोत्साहन के लिए अपने सुकन्या केयर का प्रोडक्ट भी जिलाधिकारी को दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर सिद्धार्थ यादव, डिप्टी कलेक्टर चन्द्र प्रकाश गौतम उपस्थित रहें।
More Stories
वाराणसी 4 नवम्बर 26*अखिल भारतीय संत समिति, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, काशी विद्वत परिषद एवं श्री गंगा सभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
लखनऊ 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*