मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिर्पोट यूपी आजतक
मिर्जापुर10अप्रैल24*राजस्थान के राज्यपाल ने किया मां विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन*
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने आज मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल पहुंचकर मां विन्ध्यवासिनी देवी का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन के उपरान्त प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान कहा कि इस बार तो महसूस हुआ कि मैं मां के दरबार नहीं पहुंच पाउंगा लेकिन मां ने मुझे बुला लिया। हर नवरात्रि में मां का दर्शन के लिए में आता हूं इस बार तो लग रहा था कि मैं मां के दरबार को आ पाऊंगा कि नहीं लेकिन मां ने बुला लिया। उन्होने कहा कि घुटने का आपरेशन होने से लगा कि नहीं पहुंच पाऊँगा। माँ की कृपा हुई और क्रम बना रहा प्रसन्नता जताते हुए कहा कि वैसे तो मेरे द्वारा हर नवरात्रि में माता के दरबार में आते हैं यहां आने के बाद अपने आप को पूर्ण रूप से स्वस्थ महसूस करता हूं यह माँ की कृपा है। उन्होंने प्रार्थना किया के लोग स्वास्थ्य की दिशा में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े। उन्होने कहा कि जब मैं मां के दरबार में आता हूं तो अपने आप को पूर्ण स्वस्थ पाता हूॅ। मैं मन से विशेष प्रार्थना करता हूं कि देश समृद्धिशाली बने। दुनिया के अंदर जैसे देश का गौरव बढ़ा है वह और बढ़ता रहे जिस प्रकार देश उन्नति कर रहा है अगर ऐसे ही चलता रहा तो पूरे विश्व के अंदर लोग कहेंगे भारत आज मार्गदर्शन कर रहा है।
More Stories
कानपुर नगर25 अक्टूबर 26*पत्रकारों के साथ अभद्रता, मारपीट और धमकियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन,
लखीमपुर खीरी 25 अक्टूबर 26*सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में बिगुल 3.0 ‘Outbound Olympia’ का आयोजन
लखनऊ 25 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*