मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिर्पोट यूपी आजतक
मिर्जापुर09मार्च24*प्यारे लाल के पोखरा चंदईपुर में 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर हुआ भव्य श्रृंगार व भंडारा*
*दो गरीब कन्याओ का कराया गया विवाह*
एंकर : मीरजापुर। स्थानीय सिटी ब्लॉक स्थित चंदईपुर ग्राम में प्यारेलाल के पोखरा पर स्थित भगवान भोलेनाथ के प्राचीन मंदिर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार व भंडरा का आयोजन किया गया । व्यवस्थापक व कार्यक्रम आयोजक एड0 दिलीप कुमार सिंह गहरवार एवं प्रदीप सिंह गहरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दो निर्धन जोड़ो का विवाह कराया गया। विवाह में लड़कियों के लिए दान के रूप में पायल, बिछिया, चांदी की चैन, सोने की नाक की कील, हाथ की अंगूठी, कान के लिए बाला , रजाई , गद्दा , तकिया, बर्तन, पंखा और आए हुए अतिथियों द्वारा साड़ी कपड़ा बर्तन पैसा देकर के लड़की का पांव पूजा गया। सभी बाराती नाचते गाते मंदिर पर पहुंचे। वहां लोगों ने बाराती पक्ष का स्वागत किया। मंगल गीत के बीच गरीब बच्चियों का शादी समारोह संपन्न हुआ। आयोजक दिलीप सिंह गहरवार ने बताया कि यह प्रेरणा हमारे पिता हाकिम सिह से मिला और उन्ही के मार्गदर्शन में सभी कार्यक्रम होते हैं । इस अवसर पर हजारों लोगों ने भगवान का प्रसाद हुआ भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया । शहर के तमाम सम्मानित लोग मौजूद रहे ।
More Stories
बांदा 18 जूलाई 26*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मांगा एस आई आर का मानदेय*
कानपुर नगर 18 सितंबर 26*तहसीलदार बिल्हौर अनुभव चंद्रा द्वारा लेखपालों की रिपोर्ट पर ऑनलाइन जारी किए गए ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र
मथुरा 18 सितंबर 26*मथुरा की सबसे बड़ी चोरी का पर्दाफाश, 7 किलो सोना और 11 लाख नकद बरामद