मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक
मिर्जापुर: 19 सितंबर 25 *लगातार नगर के मंदिरों और ऐतिहासिक कुआं पर अवैध कब्जा किया जा रहा*
*नगर के कई कुओं व मंदिरों पर अवैध कब्जा, पालिका प्रशासन मौन*
मिर्ज़ापुर: नगर में ऐतिहासिक कुओं और मंदिरों पर हो रहे अवैध कब्जों का सिलसिला तेजी से बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस पर नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह से मौन है। जिसके कारण अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। आपको बता दे कि शहर के कई वार्डों में प्राचीन कुएं, जो कभी पानी का मुख्य स्रोत हुआ करते थे, अब कूड़ेदान में तब्दील हो रहे हैं या उन पर निर्माण करके दुकान और मकान बनाए जा रहे हैं। इसी तरह नगर के मुख्य मार्ग डंकिनगंज में स्थित प्रसिद्ध चिनियांहवा ईनारा जो कि ये चौराहा भी इसी नाम से जाना जाता है। इसको अगल बगल वाले पूरी तरह से कब्जा कर रहे हैं बाकी रही सही कसर (कब्जा) नगरपालिका के द्वारा दुकानों के आवंटन से पूरी कर हो गई हैं। जबकि सरकार की मंशा है कि पुराने कुओं और मंदिरों का संरक्षण किया जाए। इसी तरह, कई छोटे मंदिरों की जमीनों पर भी भू-माफियाओं की नजर है। इनमें से एक ताजा मामला बाजीराव कटरा वार्ड के बिलासी गली का सामने आया है जिसमें अति प्राचीन मंदिर को कब्जा किया जा रहा है, वो भी बगैर किसी परमिशन के भूमिगत बनवाया जा रहा है। भू माफिया द्वारा इन जगहों को या तो घेर लिया गया है या वहां अवैध निर्माण कर लिया गया है।
नगर पालिका और जिला प्रशासन को इस बात की जानकारी होते हुए भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि यह केवल धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का नुकसान नहीं है, बल्कि यह शहर की पहचान और धरोहर को भी मिटा रहा है। प्रशासन की इस चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं और लोग जल्द से जल्द इन अवैध कब्जों को हटाने की मांग कर रहे हैं। अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले समय में ये धरोहरें पूरी तरह से गायब हो जाएंगी।

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।