September 20, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मिर्ज़ापुर27अगस्त24*शास्त्री ब्रिज से विन्ध्याचल के लिए लिंक रोड हेतु नगर विधायक व जिलाधिकारी ने किया मौके का निरीक्षण*

मिर्ज़ापुर27अगस्त24*शास्त्री ब्रिज से विन्ध्याचल के लिए लिंक रोड हेतु नगर विधायक व जिलाधिकारी ने किया मौके का निरीक्षण*

मिर्ज़ापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक

मिर्ज़ापुर27अगस्त24*शास्त्री ब्रिज से विन्ध्याचल के लिए लिंक रोड हेतु नगर विधायक व जिलाधिकारी ने किया मौके का निरीक्षण*

मीरजापुर 27 अगस्त 2024– जान्हवी तिराहा पर भीड़ को कम करने एवं यातायात सुविधा को सूदृढ़ बनाने के दृष्टिगत शास्त्री ब्रिज पर विन्ध्याचल की तरफ लिंक रोड/सर्विस रोड बनाए जाने हेतु मा0 विधायक नगर श्री रत्नाकर मिश्र व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आज अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। मा0 विधायक नगर श्री मिश्र ने जिलाधिकारी को बताया कि चील्ह तिराहे की तरफ से नगर की तरफ आने पर शास्त्री ब्रिज पार करने के बाद दाहिने हाथ पर एक पतली मार्ग विन्ध्याचल की तरफ जाकर मितली है, जहां पर लगभग 15 से 20 फीट सरकारी जमीन खाली है जिस पर विन्ध्याचल की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहनों को शास्त्री ब्रिज पर जाने के लिए मार्ग बनाए जाने से जान्हवी तिराहे पर काफी भीड़ का भार कम हो सकता हैं, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा मौके पर मुआयना कर लोक निर्माण विभाग व अधिकारी अधिकारी नगर पालिका को निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज गुप्ता, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गोवा लाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.