March 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मिर्ज़ापुर04जुलाई25*दूध और छेना की सैंपलिंग से हड़कंप*

मिर्ज़ापुर04जुलाई25*दूध और छेना की सैंपलिंग से हड़कंप*

मिर्ज़ापुर04जुलाई25*दूध और छेना की सैंपलिंग से हड़कंप*

मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक

मिर्जापुर: 4 जुलाई 25 *दूध और छेना की सैंपलिंग से हड़कंप*

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, सेक्टर-सी अलीगंज लखनऊ के आदेश संख्या-एफ0एस0डी0ए0/अभि0/2025-26/3065 दिनांक 02.07.2025 एवं जिलाधिकारी मीरजापुर के निर्देश के क्रम में दिनांक 03.07.2025 से दिनांक 05.07.2025 तक आम जनमानस को सुुरक्षित खाद्य पदार्थ पनीर व अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु आज दिनांक 04.07.2025 को की गयी प्रवर्तन कार्यवाही के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों/स्थलो का निरीक्षण करते हुए नमूने संग्रहित किये गये। संग्रहित नमूनो का विवरण निम्नवत है-
क्र0 सं0 खाद्य पदार्थ प्रतिष्ठान का नाम व पता
1 छेना संतोष कुमार पाल, बरैनी, कछवां, मीरजापुर।
2 गाय का दूध रविन्द्र कुमार पाल, बरैनी, कछवां, मीरजापुर।
3 छेना दीपक कुमार पाल, बरैनी, कछवां, मीरजापुर।
4 छेना सुरेश पाल, बरैनी, कछवां, मीरजापुर।
5 छेना मोहन पाल, बरैनी, कछवां, मीरजापुर।
इस प्रकार उपरोक्त प्रतिष्ठानो से कुल 05 नमूने संग्रहीत कर विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला प्रेषित कर दिया गया है जिसकी प्रयोगशाला से जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही संचालित की जाएगी। सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रतिष्ठान में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था रखने एवं लाईसेंस/पंजीकरण प्रतिष्ठान में उपर्युक्त दृश्यमान स्थल पर प्रदर्शित करने, वातायान/टमदजपसंजपवद की उचित व्यवस्था, ढक्कनदार डस्टबिन का प्रयोग करने के लिए निर्देशित किया गया। नमूना कार्यवाही के दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् डा0 मंजुला सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश नारायण झा, खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण राजेश मौर्य, विवेक कुमार मौर्य,ओंकारनाथ यादव, संदीप कुमार श्रीवास्तव व रविशेखर कुशवाहा उपस्थित रहें।

Taza Khabar