मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक
मिर्ज़ापुर : 4 अक्टूबर 25 *संपूर्ण समाधान दिवस पर सभी तहसीलों में सुनी गई जनता की समस्याएं*
मिर्ज़ापुर। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील सदर में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व एसएसपी सोमेन बर्मा ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया और शेष को समयबद्ध ढंग से निपटाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान सरकार की प्राथमिकता है। वहीं एसएसपी ने पुलिस संबंधी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। समाधान दिवस पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और जनता की समस्याओं पर गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए गए।

More Stories
नई दिल्ली18अगस्त26*रामधन गबन मामले की SIT की रिपोर्ट साझा करने से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया।
झांसी18अगस्त26**ट्रेन से 50 लाख रुपए की चांदी पकड़ी गई……!!*
नई दिल्ली18अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर मंगलवार, 18 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार*