March 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मिर्ज़ापुर 28 मार्च 26*जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मिर्ज़ापुर 28 मार्च 26*जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मिर्ज़ापुर 28 मार्च 26*जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूपी आजतक – बसन्त कुमार गुप्ता

मीरजापुर 28 मार्च 2026– महिला कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से जिला महिला अस्पताल मिर्जापुर में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण अन्तर्गत पूर्ण कालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीरजापुर पल्लवी सिंह की अध्यक्षता में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि को बुके एवं मोमेंटो देकर स्वागत करते हुए किया गया तत्पश्चात महिला चिकित्सालय में जन्म ली हुई नवजात बच्चियों के साथ केक काटकर उनके अभिभावकों को उपहार स्वरूप बेबी किड्स एवं बधाई पत्र देकर सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि पल्लवी सिंह द्वारा अभिभावकों को बेटी होने की बधाई देने के साथ है आशीर्वाद के रूप में बहुत ही खूबसूरत लाइन बोली परी जैसी, चमकता सितारा, राजदुलारी, किस्मत वाली, नूर, खुशियों का खजाना होती है बेटियां। बेटियों से ही घर में रौनक होती हैं। प्रभारी जिला महिला चिकित्सालय डा0 वंदना मौर्या द्वारा जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई । जिला मिशन कोऑर्डिनेटर डॉ0 मंजू यादव द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए महिला एवं बालिका परक विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए महिलाओं को जागरूक किया गया।अभिभावकों को प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना अंतर्गत आवेदन कराने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही नवजात बच्चियों के नाम से सांकेतिक रूप में पौधा रोपण कर पुरुष अभिभावक को पौधा और बच्ची की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई ।उक्त कार्यक्रम में महिला चिकित्सालय की हेड नर्स मनीषा सिंह, हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन कार्मिक, वन स्टाप सेंटर कार्मिक, महिला चिकित्सालय के स्टाफ नर्स व आम जनमानस आदि उपस्थित रहे।

Taza Khabar