मिर्ज़ापुर 22 मार्च 26*श्री रामनवमी शोभा यात्रा में 500 कार्यकर्ता करेंगे सुरक्षा संरक्षक
यूपी आजतक – बसन्त कुमार गुप्ता
श्री राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति के तत्वाधान में रेलवे स्टेशन स्थित होटल ओके डीलक्स में 24 मार्च को दोपहर 2:00 बजे मोटरसाइकिल जन जागरण यात्रा के संबंध में मोटरसाइकिल जन जागरण यात्रा प्रभारी ऋषि सिंह प्रांजल के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई ऋषि सिंह ने बताया कि 24 मार्च को 2000 मोटरसाइकिल के साथ निकल जाएगी।
शोभा यात्रा समिति के संस्थापक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मिर्जापुर की शोभायात्रा उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी शोभायात्रा बन चुकी है और देश की टॉप टेन की सूची में भी शामिल हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की भव्य शोभायात्रा में उन्हीं की मर्यादा का अनुसरण करते हुए सारे कार्यक्रम संपन्न होंगे।
सुबह यात्रा समिति के संरक्षक मनोज अंकल ने बताया कि जिस प्रकार महाभारत काल में भगवान कृष्ण अर्जुन को विराट रूप का दर्शन कराते हैं उसी प्रकार से मिर्जापुर में रामनवमी के दिन हिंदू समाज अपना विराट स्वरूप का दर्शन करता है ताकि दुराचारी शक्तियां पनप ना पाए अपने मांद के अंदर छिप जाए।
समिति के संरक्षण रवि शंकर साहू ने बताया कि 500 कार्यकर्ता श्री राम जन्मोत्सव भव्य शोभायात्रा की सुरक्षा करेंगे और चप्पे छपे पर मुस्ताक रहेगी प्रशासनिक व्यवस्था कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि प्रभु राम की शोभायात्रा में किसी भी प्रकार के अभद्र नारे व अभद्र गाने का प्रयोग नहीं करेगा।
बैठक में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री रामचंद्र शुक्ल सर्व व्यवस्था प्रमुख महेश तिवारी समिति के अध्यक्ष राज महेश्वरी प्रभारी राहुल जैन सह प्रभारी प्रवीण दुबे विजय साहू पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक केशरवानी मोटरसाइकिल जन जागरण यात्रा के सह प्रभारी प्रांशु साहू विकास मौर्य विशाल दुबे शिवम साहू श्रेयांश सिंह शिवेश साहू अजीत पटेल विराट सोनकर मोहित गुप्ता सचिन यादव इत्यादि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More Stories
लखनऊ 22 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
अयोध्या22मार्च 26*नारी सम्मान संगोष्ठी से सरस मेले तक गूंजा कामाख्या धाम,132 मातृशक्तियां सम्मानित
रोहतास 22 मार्च 26**मंडल रेल प्रबंधक द्वारा यार्ड निरीक्षण सेफ्टी व संचालन व्यवस्था की गहन समीक्षा*