मिर्ज़ापुर 22 मार्च 26*दवा विक्रेता समिति द्वारा होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया
ऑनलाइन के विरोध में 11 मई को प्रदेश के दवा व्यापारियों से अपनी दुकान बंद कर विरोध करने की अपील की
यूपी आजतक – बसन्त कुमार गुप्ता
मीरजापुर शहर के बाजीराव कटरा स्थित एक लॉन में दवा विक्रेता समिति मीरजापुर शाखा के द्वारा आज 22 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि दिवाकर सिंह (प्रदेश अध्यक्ष ओसीडी उप्र.) ने मां विंध्यवासिनी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया , जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार द्विवेदी एवं प्रांतीय अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री पंकज केशरी ने जिले के कोने कोने से आए हुए दवा व्यापारियों को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया संस्था के द्वारा सम्मानित किए जाने वाले में दिलीप गहरवार,मार्गदर्शक मंडल में सूर्य प्रकाश पाठक, अखिलेश मिश्र,इशरत खान, बृजेश्वर सिंह, मीडिया बंधु बसन्त कुमार गुप्ता, शशि गुप्ता को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम को सफल बनाने में दिन रात एक करने वालो में जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, महामंत्री पंकज केशरी, पदाधिकारी गण रंजीत मौर्या ,सुशील कुमार,संजय गुप्ता , बी पी सिंह,जयप्रकाश सेठ शामिल रहे , होली मिलन समारोह में जिगना से आए फार्मासिस्ट एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष उमाशंकर बिंद, नगर से दिन दयाल गुप्ता, राकेश अग्रहरि, धीरज गुप्ता उपस्थित रह कर लोगो का उत्साहवर्धन किया, दवा विक्रेता समिति के कार्यक्रम में उपस्थित दवा दुकानदारों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि उनका संगठन प्रदेश स्तर पर ऑन लाइन दवा बिक्री के लिए ज्ञापन के साथ धरना प्रदर्शन भी किया है आगामी 11 मई को प्रदेश के दवा व्यापारियों से अपनी दुकान बंद कर विरोध करने की अपील की जिस पर मंचासिन व्यापारी नेता शत्रुघन केशरी ने पुरजोर समर्थन देने की बात कही ।
होली मिलन कार्यक्रम में जिले सभी सम्मानित दवा व्यापारी उपस्थित हुए और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी, प्रमुख दवा व्यापारियों में गोवर्धन त्रिपाठी, रामकुमार केशरी, विनीत मुसद्दी, चंदन यादव , नन्हे खान, बद्री अग्रहरि, अमरेश जायसवाल, जगदीश जायसवाल,अमित खंडेवाल,अशोक बिंद ,रितेश गुप्ता ,विशाल श्रीवास्तव उपस्थित रहे और कार्यक्रम के समापन के पश्चात सुस्वादु भोजन का आनंद लिया , कार्यक्रम का सफल संचालन जय प्रकाश सेठ ने किया, जिलाध्यक्ष ने आए हुए सभी लोगों को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद दिया।

More Stories
मथुरा 22 मार्च 26* फरसा वाले बाबा की दुर्घटना मे पुलिस व गो-रक्षको पर फायरिंग, पथराव व तोड़फोड़ करने वाले 15 विधर्मी अभियुक्तगण गिरफ्तार ।*
लखनऊ 22 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….
मथुरा 22 मार्च 26*राया ब्लॉक में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए 3 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर*