महोबा7जुलाई24*अफसरों ने नही सुनी तो चंदा से नाला सफाई को मजबूर हुए दलित
शिकायत के 25 दिन बाद भी अनदेखी से उठाया कदम
समाज सेवी से सहयोग लेकर शुरू किया नाला सफाई कार्य
फोटो,,,,,, नाला में जे सी बी से सफाई और मलवे को हटाते दलित
अजय विश्वकर्मा महोबा यूपीआजतक
महोबा। । नगर पंचायत खरेला प्रशासन ने वारिश में उफान से आबादी का जनजीवन अस्त व्यस्त करने वाले नाले की सफाई नही कराई तो परेशान जनता ने समाजसेवी का सहयोग लेकर चंदा इकट्ठा कर खुद नाला सफाई में उतर आए। जे सी बी मशीन से नाला का मलवा निकलवाकर उसे फावड़े से ठिकाने लगाने का काम शुरू कर दिया।
नगर पंचायत प्रशासन से मुहाल हले तालाब किनारे स्थित आबादी के पास बने नाला की सफाई कराने की शिकायत 10जून को बासिंदो ने की थी। बरसात के पहले साफ सफाई कराने की बजाय अनसुनी कर दी थी।नाला नालियों से बरसात के जल निकासी के लिए 25 दिन बाद भी कोई पहल नही होने से 8दलित परिवार में शामिल सुरेंद्र बसोर,भूपेंद्र बसोर सुखदेवी, शिवकली, रामदेवी बबलू आदि ने अनिल प्रजापति धर्मेंद्र नंदी और वाले आदि ने चंदा करके खुद के खर्चा से नाला सफाई की ठानी। मुहाल के ही समाज सेवी पुष्पराज सिंह से जे सी बी मशीन का सहयोग मिलने पर सुबह से नाला सफाई शुरू कर दी। लगभग 100बीघा में फैले नगर के प्रसिद्ध महामुनि श्रंगी ऋषी सरोवर से जुड़े करीब 50मीटर के मुख्य नाला से तालाब के ओवर फ्लो पानी के अलावा मानिक और हले सहित तीन मुहाल की आबादी का पानी निकास जुड़ा है।
शिकायत पत्र देने वाले इन लोगो ने बताया की बीस दिन से नगर पंचायत प्रशासन ने समस्या अनसुनी कर दी । बीते बुधवार को हुई वर्षा में कीचड़ से पटा नाला उफान में आ गया था। मकानो में पानी भरने लगा था। मजबूरन सहयोग और चंदा से सफाई के लिए कदम उठाना पड़ा। वार्ड सभासद भानु प्रताप सिंह ने बताया की इस नाला सफाई को नायक से कहा था लेकिन उन्होंने सफाई कर्मी को 8दिन से बीमार बता कर टाल दिया। चरखारी उपजिलाधिकारी डा प्रदीप कुमार ने बताया कि जानकारी मिली थी। नगर पंचायत अध्यक्ष को अवगत कराया है। समुचित नाला सफाई कार्य कराने का उन्होंने भरोसा दिया है। नए ईओ अभी तक नही आने से अव्यवस्था सामने आ रही है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जाँच एवं उपचार रथ को किया रवाना,
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *राजकीय पॉलिटेक्निक में लगा रोजगार का महाकुंभ, 530 युवाओं को मिला जॉब*
पूर्णिया, 3 सितम्बर 26*मध्यस्थता अभियान 3.0 की तैयारी तेज, जिला जज के निर्देश पर न्यायिक अधिकारियों की अहम बैठक*