महोबा25अप्रैल25*धर्म पताका के साथ निकली यज्ञ कलश यात्रा। रिवई में नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ में बहेगी भक्ति की धार
महोबा से अजय विश्वकर्मा की खास खबर यूपीआजतक
महोबा।ब्लाक चरखारी ग्राम रिवई में बुधवार को श्री विष्णु महायज्ञ की भव्य कलश शोभा यात्रा निकली। नौ दिवसीय महायज्ञ पूर्णाहुति 30अप्रैल को होगा 1 मई को भंडारा और इसी दिवस सामूहिक विवाह समारोह होगा।
ग्राम रिवई में स्थित मां शीतला माता मंदिर टिकरा में परंपरागत श्री विष्णु महायज्ञ एवम सामूहिक विवाह कार्यक्रम की कलश शोभा यात्रा निकाली गई।यज्ञ संयोजक संत मृत्युंजय योगी ने गांव के तमाम भक्तो के साथ यज्ञ स्थल में पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा शुभारंभ कराई। बड़ी संख्या में आगे आगे डीजे बैंड बाजा के साथ अश्व नृत्य और पीछे धर्म पताका लेकर लोग और बड़ी संख्या में महिलाएं कलश सर पर धारण करके मंगल गीत गाते चल रही थी । शाम 6 बजे बजे शुरू हुई कलश यात्रा गांव मुख्य सड़क से होकर देर शाम उसी स्थान पर संपन्न हुई।
गुरुवार से गढ़ कुड़ार के कथा वाचक पंडित उमाशंकर तिवारी द्वारा 8 दिवस तक पुराण कथा होगी। कल्याण सिंह , रेनू सक्सेना, राजेंद्र माली, चक्रपाणि बाजपेई,रामनरायण सहित कई गांव के लोग शामिल थे।

More Stories
लखनऊ21जुलाई26*मंत्री नरेंद्र कश्यप के आवास पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा और ओबीसी मोर्चा की अहम बैठक
नई दिल्ली21जुलाई26*सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पुलिस ने छत्रसाल स्टेडियम ले जाया जा रहा*
पूर्णियां बिहार21जुलाई26* ‘सेवा और संवाद से ही बनेगा सशक्त गांव पंचायत-एसपी शौर्य सुमन