महोबा23जुलाई2023*लाभार्थी के आवास का रुपया पंचायत सहायक ने निकाला।
महोबा से अजय विश्वकर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
लाभार्थी के खाता में अपना मोबाइल नंबर और फिंगर लिंक कर किया गोलमाल
दो माह से लाभार्थी न्याय को भटक रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। ब्लाक चरखारी ग्राम गोरखा में प्रधान मंत्री आवास योजना लाभार्थी के बैंक खाते से पंचायत सहायक ने अपना मोबाइल नंबर फिंगर लिंक करवाकर दो किस्तों की 25600रुपए धनराशि हड़प कर ली। आधे अधूरे पड़े आवास को पूरा कराने के लिए लाभार्थी दो माह से फर्जी तरीके से आहरित धनराशि पाने के लिए प्रशासन के चक्कर लगा रहा है।
जिले के ब्लाक चरखारी के ग्राम गोरखा में तैनात पंचायत सहायक सुनील कुमार द्वारा लाभार्थी के खाता से आवास योजना की धनराशि फर्जी तरीके से निकालने का मामला सुर्खियों में है। मुख्यमंत्री से लेकर जिलाधिकारी और विकास विभाग को शिकायत करके परेशान ग्राम गोरखा निवासी हरी सिंह पुत्र राजा अहिरवार ने बताया की सत्र 2022,,2023 में प्रघान मंत्री आवास स्वीकृत हुआ था। पहली दूसरी किस्त की धनराशि निकली और निर्माण कार्य शुरू कराया था। उसके बाद ईट भट्ठा मजदूरी करने परिवार के साथ चला गया था। वापस आया तो बकाया आवास की किस्त की धनराशि का पता ब्लाक से किया। जिसमे धनराशि खाता में जाने की बात सामने आई। बैंक खाता में धनराशि नही होने पर पंचायत सहायक से बात की तो उसने गुमराह किया।
बैंक खाता का स्टेटमैंट निकलवाने पर तीसरी किस्त का 10हजार रुपए और आवास योजना में मजदूरी का मनरेगा योजना से मिलने वाली 15600 रुपए भी सुनील के नाम से धनराशि आहरण दर्ज पाया।
पीड़ित ने बताया की मेरे खाता में पंचायत सहायक ने अपना मोबाइल नंबर और फिंगर लिंक करवाकर फर्जी तरीके से मेरे आवास की धनराशि निकाली है।
मामले की शिकायत ब्लाक वीडीओ और सचिव से की थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई । दो माह से न्याय के लिए भटक रहा हूं आवास भी अधूरा पड़ा है।

More Stories
लखनऊ4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
भागलपुर 4 अप्रैल 26*भागलपुर में अवैध खनन गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार..
अयोध्या4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें