महोबा21जून2024*करेंट की चपेट में श्रमिक और महिला की मौत
थाना खरेला के दो अलग अलग गांव में हुई घटनाएं
अजय कुमार विश्वकर्मा महोबा यूपी आजतक
महोबा। जिले के दो अलग अलग गांव में हुई घटनाओं में करेंट लगने से एक श्रमिक और एक महिला की मौत हो गई है। श्रमिक निर्माण कार्य में छत पर सरिया डालते समय 11हजार बोल्टेज की लाइन में करंट लगने और महिला की खेत पर कंडा इकट्ठा करने के दौरान बिजली करेंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने सूचना पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया है।
थाना खरेला ग्राम पहरेथा में पड़ोसी निरपत पाल के यहां निर्माण कार्य में गांव का ही रामबाबू प्रजापति उम्र 25 साल पुत्र कामता लेटर पर सरिया डाल रहा था। में के ऊपर से निकली 11वोल्टेज बिजली की लाइन में सरिया छू गया ।जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। तत्काल उसे खरेला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे जहा डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामबाबू की पिछले साल 22 जून को शादी हुई थी। श्रमिक की मृत्यु से परिजनों और पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। थाना खरेलके ही ग्राम चंदौली में इसी तरह बब्बू सिंह की पत्नी कुसुमा उम्र 50साल खेत पर कंडा इकट्ठा करने गई थी। नजदीक लगे बिजली के खंभे के सपोर्ट स्टीक में बारिश होने से करेंट उतर आया।महिला जैसे ही कंडा इकट्ठा करने लगी और तार से छू गई। जिससे चिपक कर अचेत हो गई । घटना देखकर पहुंचे और महिला को चरखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल महोबा भेज दिया है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त 26 *जहां छात्र हैं, वहीं शिक्षक भी रहें : उर्दू शिक्षकों के तबादले पर अल्पसंख्यक आयोग ने जताई चिंता, *: गुलाम रसूल बाल्यावी*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *पप्पू यादव ने पूर्णिया में किया डॉ. नरगिस आरा के हार्ट केयर सेंटर का उद्घाटन*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *मरंगा हत्याकांड का खुलासा, 2 शूटर गिरफ्तार*