महोबा21अप्रैल*गौशाला के मृत पशुओं को कर रहे दफन
ग्राम सुपा में खाने पीने और देखरेख इलाज के अभाव में मर रहे जानवर
फोटो,,,,,, मृत पशुओं को जंगल में लाकर जे सी वी मशीन से दफन करते
संवाद न्यूज एजेंसी यूपीआजतक से अजय विश्वकर्मा
महोबा। ब्लाक चरखारी के ग्राम सुपा की गौशाला के मवेशियों को खाने पीने और इलाज की व्यवस्था न होने से पशु दम तोड रहे हैं। गौशाला के जिम्मेदार व्यवस्था करने के बजाय जे सी वी मशीन से मृत पशुवो को जमीन में आए दिन दफन कर कागजी खानापूर्ति करके गौशाला चला रही है।
ब्लाक के सबसे बड़े ग्राम सुपा में गांव के बाहर बनी गौशाला पशु वंश के लिए कब्रगाह बन रही है।
गौशाला में भूसा पानी और उनकी सेहत की जांच के लिए समुचित इंतजाम नहीं होने से रोजाना दो चार मवेशी मर जाते हैं।
गौशाला के रखवाले और संचालन के जिम्मेदार मृत पशुओं को जुड़े जंगल में गड्ढे खुदवा कर दफन करवा रहे हैं। पाच दिन पहले भी मृत पशुओं को दफनाने की खबर पर पहुंचे जिला गौ रक्षा प्रमुख अनमोल दिवेदी ने कार्यकर्ता के साथ हंगामा मचाया था। लेकिन गौशाला संचालन में सुधार का वास्ता मिलने पर मामला शांत हो गया था। शुक्रवार को भी मृत पशुओं को दफन करते समय का वीडियो वायरल होने के बाद गौ रक्षा कार्यकताओ ने शिकायत जिलाधिकारी मनोज कुमार को भेजी है। मामले पर ब्लाक चरखारी खण्ड विकास अधिकारी सौम्या आलोक ने कहा की जांच कराएंगे और हकीकत की जांच बाद जिम्मेदारी पर कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
लखनऊ १३ मार्च २६ * पार्टी की बदनामी करवाने वाले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के नेता के खिलाफ कब होगी कार्रवाई ?
aligarh 13 march 26*मां सरस्वती शिक्षा फाऊंडेशन कर रही है साहित्यकारों को प्रतिदिन निशुल्क सम्मानित
पूर्णिया13 मार्च 26*पुलिस की दोहरी कार्रवाई: अपराध पर नकेल और छात्राओं की सुरक्षा पर जोर*