महोबा01सितम्बर2023*अनादिबीर बने रोडवेज कर्मचारी शाखा अध्यक्ष
महोबा। महोबा डिपो रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा के चुनाव में दाखिल नामांकन पत्र वापस लेने पर परिचालक अनादिवीर सिंह सेंगर शाखा अध्यक्ष चुने गए।चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा निर्वाचित होने की घोषणा होते ही रोडवेज कर्मियों अनादीवीर को फूल माला पहना कर स्वागत किया।शाखा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अधिकारी मोहम्मद शरीफ और संतराम की देखरेख में दस साल बाद हुए चुनाव गहमा गहमी के बाद संपन्न हुए । अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष पप्पू खा के सामने अनादीवीर ने पर्चा दाखिल किया था। मतदान के अंतिम समय पर निवर्तमान अध्यक्ष पप्पू खा ने पद से इस्तीफा देकर पर्चा वापस ले लिया था। जिसके कारण मतदान नही हुए। अध्यक्ष बने परिचालक अनादिवीर ने कर्मियों के हित कार्य करने का भरोसा सभी को दिया।

More Stories
पूर्णिया बिहार 4 जून 26 APK फाइल का झांसा देकर मुखिया का नंबर पोर्ट, साइबर थाना ने दिलाई राहत
सहारनपुर4जून2026*स्पेयर पार्ट्स कारोबारी की पत्नी पूनम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया
लखनऊ4जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*