मथुरा5अगस्त25*जनपद अंतर्गत हंसी का नंगला में भगवान बाला जी का अदभुत चमत्कार।
मथुरा से मुकेश धनगर की खास खबर यूपीआजतक
मथुरा*जनपद में हंसी के नंगला में ग्राम के ही निवासी हरीश कुमार पर बजरंग बली की असीम अनुकम्पा रहती है, जिसके तहत हरीश कुमार जी समाज के पीड़ित व्यक्तियों का निःशुल्क परोपकार करके अपने आप को धन्य महशूस कर रहे है।
यूपीआजतक न्यूज चैनल को दिए गए साक्षात्कार में हरीश कुमार जी ने बताया कि बाला जी की मुझ पर असीम कृपा प्राप्त है,जिनके दम पर मैं समाज के पीड़ितों का उपचार कर अपने आप को कृतार्थ कर धन्य महशूस करता हूँ।
मैंने अपना सम्पूर्ण जीवन भगवान बाला जी की सेवा में समर्पित कर दिया है। इस समर्पित भावना से मैं समाज के पीड़ितों का ज्यादा से ज्यादा उपचार करने की कोशिश करता हूँ।
मेरा सारा जीवन बाला जी की सेवा के लिए है। सुबह से शाम तक मैं बाला जी की सेवा में रहकर बालाजी के निर्देशों का पालन करता हूँ।
मैं लगातार 11 वर्षो से बाला जी की सेवा में कार्यरत हूँ। उनकी सेवा का चमत्कार मेरे ऊपर बजरंगबली की कृपा है।

More Stories
मथुरा 26 मार्च 26* नवरात्रि के पावन पर्व पर mission Shakti*के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु दिशा निर्देश
मथुरा 26 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध गांजा 500 ग्राम के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
लखनऊ 26 मार्च 26*मुख्यमंत्री ने पेट्रोल और रसोई गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर बयान दिया,