मथुरा31मई25*दीपों की लौ और भक्ति की धारा — केसी घाट पर हुई भव्य महाआरती*
*संवाददाता मथुरा से लक्ष्मी शर्मा की खास खबर यूपीआजतक*
वृंदावन (मथुरा)। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर वृंदावन के केसी घाट पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी महापौर विनोदअग्रवाल विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह विधायक ठा. मेघश्याम भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वाष्र्णेय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कैबिनेट मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने अपने उद्बोधन में अहिल्याबाई होल्कर को “नारी शक्ति की प्रतीक” बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए अहिल्याबाई के आदर्शों को मार्गदर्शक मानती है।महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता और लोकसेवा का उदाहरण है। उनके द्वारा निर्मित घाट, मंदिर और धर्मशालाएं आज भी भारत की सांस्कृतिक विरासत का गौरव हैं।
भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री हरिशंकर ‘राजू’ यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को सम्मान देने की शुरुआत भारत ने बहुत पहले कर दी थी, और अहिल्याबाई होल्कर इसका जीता-जागता प्रमाण हैं। उन्होंने युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वाष्र्णेय व संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा ने किया
इस अवसर पर उपसभापति मुकेश सारस्वत महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूजा चौधरी जिला अध्यक्ष मुदिता शर्मा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री पवन हिंडोल वृंदावन मंडल जितेंद्र वाष्र्णेय राधा कृष्ण पाठक सतीश बघेल शशांक शर्मा वैभव अग्रवाल प्राण बल्लभ दुबे मुन्ना निषाद उमेश दुबे संजय शर्मा कुंज बिहारी चतुर्वेदी प्रमोद बंसल अंकुर अग्रवाल हरिओम शर्मा ज्ञानेंद्र राणा मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा मनोज सरोठ कपिल पटेल नितिन शर्मा सत्यपाल चौधरी अनिल चौधरी आदि मौजूद थे
More Stories
औरैया19अक्टूबर25*फफूंद थानांतर्गत रतवा ग्राम निवासी 3 बालक 15अक्टूबर से लापता।
लखनऊ 19अक्टूबर 25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
*रविवार, 19 अक्टूबर 2025 यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर मुख्य समाचार*