मथुरा3जनवरी25*किसानों की समस्याओं को ले कर भाकियू टिकैत उपजिलाधिकारी,तहसीलदार से मिला।
मथुरा से चंद्रवीर सिंह की खास खबर न्यूज़ यूपी आजतक
महावन,मथुरा। शुक्रवार को क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत का एक प्रतिनिधित तहसील व एनएचएआई के अधिकारियों से मिला। जिसमें बलदेव के ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर एसडीएम महावन व तहसीलदार महावन से लंबी वार्ता हुई । भाकियू टिकैत के प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र परिहार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में किसानों के सामने कई सारी समस्या आ रही थीं। जिसमें आगरा उत्तरी बाईपास पर बलदेव के निकट गढ़ीसुक्खा-सरायसालवान के पर उतार चढ़ाव,बलदेव कस्वे पर हनुमान तिराहे से लेकर छिवरउ गांव तक नहर की पटरी बाली सड़क चौडीकरण, आवारा गौवंश को गौशालाओ में भिजवाने एवं किसानों को आधारकार्ड के अनुरूप केवाईसी में आरही नाम विसंगति के समाधान जैसी गंभीर समस्याएँ पर चर्चा हुई । इस पर प्रशासन की तरफ़ से भाकियू प्रतिनिधि मंडल को जल्द समाधान का भरोसा दिया गया । इस मौक़े पर मुख्य रूप से भाकियू टिकैत के प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र परिहार,प्रमुख महासचिव आगरा मंडल जगदीश परिहार,प्रवक्ता आगरा मंडल ललित शर्मा,प्रचार मंत्री गिर्राज परिहार बीरपाल सिंह भरंगर,बीरेंद्र सिंह टीटी, तहसील अध्यक्ष महावन रामगोपाल तोमर,ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव नीरेश कोयड,तहसील महासचिव कैप्टन बच्चू सिंह,रामकुमार प्रधान,कैलाश चंद्र,सत्यप्रकाश पंडित,सुंदर काका,रणछोड़,लालाराम, हाकिम सिंह डोला बाले, पप्पू पंडित,माखन लाल, प्रमोदपंडित,रणधीर, भूदेव,रमेश, पदम सिंह,प्रताप सिंह,श्यामवीर प्रधान इत्यादि मौजूद रहे ।
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*