मथुरा29सितम्बर* राजेन्द्र प्रसाद शर्मा एडवोकेट (पूर्व सचिव)ने किया अध्यक्ष पद हेतु नामांकन।
Report by विकास गोस्वामी
बार एसोसिएशन मथुरा के समस्त सम्मानित बरिष्ठ अधिवक्तागणो ,गुरुजनों,युवा अधिवक्ता साथियों एवं अधिवक्ता बहिनों को वन्दन ,और प्रणाम करता हूँ।आज मैंने दिनांक28.09.2022 को अध्यक्ष पद हेतु नामांकन आप सभी बरिष्ठ अधिवक्ता बन्धुओं,युवा साथी अधिवक्ता भाइयों एवं अधिवक्ता बहिनों के बहुत ही भारी समर्थन स्नेह आशीर्वाद के साथ किया। ।इसके लिए मैं राजेन्द्र प्रसाद शर्मा एडवोकेट
(पूर्व सचिव बार एसोसिएशन मथुरा)आप सभी गुरुजनों बरिष्ठ अधिवक्ता बन्धुओं, युवा साथी अधिवक्ता भाइयों एवं बहिनों का ह्रदय से बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूँ,औरआप सभी से विनम्र निवेदन एवं प्रार्थना करता हूँ कि आप सभी 07अक्टूबर2022 को होने वाले चुनाव में अपने भाई राजेन्द्र प्रसाद शर्मा एडवोकेट को वोट और सपोर्ट व आशीर्वाद प्रदान करने की कृपा करें।मैं राजेन्द्र प्रसाद शर्मा आपको विश्वास दिलाता हूँ कि बार एसोसिएशन मथुरा के सभी बरिष्ठ एवं युवा साथी अधिवक्ता भाइयों एवं बहिनो को यह महसूस होगा कि अध्यक्ष राजेन्द्र नही हम ही है।मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि अधिवक्ता हित में ही सभी कार्य किए जाएगे ।चाहे वो चैम्बरों की समस्या हो, चाहे जूनियर अधिवक्ताओं की कोई समस्या हो अधिवक्ताओं के हित पर पूरा ध्यान दिया जाएगा,शासन प्रशासन एवं न्यायालयों में अधिवक्ता बन्धुओ का शोषण न हो।इसका समाधान किया जाएगा।आपका सभी बरिष्ठ एवं युवा साथी अधिवत्ताओं एवं अधिवक्ता बहिनों का स्नेह सहयोग एवं आशीर्वाद मिला तो अधिवक्ताओं के हित मे ही आपके द्वारा लिया गया फैसला मान्य होगा।मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि बार एसोसिएशन मथुरा के मान सम्मान में कोई कमी नही आने दूँगा।हर समय अधिवत्ताओं के सुख दुःख में राजेन्द्र प्रसाद शर्मा एडवोकेट आपको अपने साथ खडा मिलेगा।
बार एसोसिएशन मथुरा के धन को जो अधिवत्ताओं की मेहनत का फल है उसको खैरात में नही लुटाया जाएगा।उसका आप सभी बार एसोसिएशन मथुरा के बरिष्ठ एवं युवा साथी अधिवक्ता भाइयों एवं अधिवक्ता बहिनो के द्वारा लिया गया निर्णय ही मान्य होगा।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बांदा13मार्च 26*डीआरएम झांसी अनिरुद्ध कुमार ने बांदा रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण* ,
बाँदा-13मार्च 26*थ्रेसर की चपेट में आने से किशोर का फंदे से कसा गला,हुई दर्दनाक मौत*
हल्द्वानी 13 मार्च 26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था महिला पदाधिकारियों को पुलिस अधिकारियों ने सम्मानित किया