September 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा27जनवरी25* प्रेमी की हत्या करने वाली महिला व  02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

मथुरा27जनवरी25* प्रेमी की हत्या करने वाली महिला व  02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

मथुरा27जनवरी25* प्रेमी की हत्या करने वाली महिला व  02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

*मथुरा से सतीश कुमार की खास खबर न्यूज़ यूपीआजतक*

 

*मथुरा27जनवरी25* 1 योगेन्द्र चौधरी पुत्र सतेन्द्र सिंह नि0 भैंसारा थाना राया जिला मथुरा उम्र करीब 27 वर्ष, 2, अमित पुत्र विनोद कुमार नि0 दीवाना खुर्द थाना जमुनापार जिला मथुरा उम्र करीब 21 वर्ष को दिनांक 27.01.2025 को गिरफ्तार किया गया । दिनांक 22.01.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि मल्है पेट्रोल पम्प के पास जिम के पीछे निर्माणाधीन बाईपास के नजदीक एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है उक्त सूचना पर थाना राया पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर शव की शिनाख्त का प्रयास करने पर उक्त शव की पहचान मौके पर आये परिजनों के द्वारा मृतक रोहित पुत्र राजवीर निवासी ग्राम जनकपुर थाना मांट जनपद मथुरा उम्र करीब 20 वर्ष के रुप में की गई है । उक्त के सम्बन्ध में मृतक के पिता द्वारा में थाना राया में मुक़द्दमा पंजीकृत कराया जिसमें कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्ता का नाम प्रकाश में आया पूछताछ पर उसके द्वारा बताया गया कि मेरी रोहित से दोस्ती थी तथा मोबाइल फोन से बातचीत होती थी रोहित मुझे कई दिन से अपने पति से सम्बन्ध खत्म करने के लिये दवाब देता था । दिनांक 21.01.2025 को उसने मेरे मोबाइल पर कई बार वार्ता कर मुझे गेस्ट हाउस में बुलाने का दबाव बनाया । मैं रोहित के व्यवहार से तंग आ गई थी तथा उससे अपना पीछा छुडाना चाहती थी । मैं अपने घर से एक प्लास्टिक की रस्सी तथा नींद की गोलियां तथा कुछ खाने पीने का सामान आदि लेकर गेस्ट हाउस पर पहुँच गयी । मैं रोहित के साथ होटल के कमरे में गई जहाँ बातचीत के दौरान रोहित ने मुझसे पुन: अपने पति से सम्बन्ध खत्म करने वाली बात कहकर दबाव बनाया तथा हाथापाई की मैंने उसकी बात स्वीकार करली तथा चिप्स आदि खाने के दौरान मैंने उसके कोल्डड्रिंक में नींद की गोलियां मिला दी जिसे पीने के कुछ मिनटों बाद ही रोहित भयंकर नींद की गिरफ्त में आ गया तथा मैंने मौके का फायदा उठाकर प्लास्टिक की रस्सी से उसका गला घोंट दिया कुछ ही मिनटों में छटपटाते हुए उसकी मौत हो गयी । मैं होटल के कमरे में रोहित की लाश को बैड पर कम्बल से ढककर वहाँ से अपने घर चली गयी थी । अभियुक्तगण योगेन्द्र चौधरी व अमित द्वारा रोहित के शव को गेस्ट हाउस से हटाने के उदेश्य से शव को पल्सर बाइक पर ले जाकर मल्है पेट्रोल पम्प के पास जिम के पीछे निर्माणाधीन बाईपास के पास डाल दिया था ।

Taza Khabar