मथुरा26नवम्बर24*महिला को पीटने वालों के खिलाफ अखिल भारत हिंदू महासभा की पहल पर केस दर्ज
मथुरा से लक्ष्मी शर्मा की खास ख़बर यूपी आजतक से
मथुरा । गत दिनों थाना गोविंद नगर की कॉलोनी महाविद्या में महिला से की गई मारपीट के मामले में अखिल भारत हिंदू महासभा जिला प्रभारी की पहल पर पुलिस को केस दर्ज करना पड़ा । प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिल भारत हिंदू महासभा मथुरा की जिला प्रभारी श्रीमती उषा सोलंकी एडवोकेट के अनुसार थाना गोविंदनगर की कॉलोनी महाविद्या में बच्चों के विवाद को लेकर गरीब महिला तन्नू शर्मा पत्नी मोहित शर्मा के साथ पड़ोसियों ने बुरी तरह लात घूंसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी जिससे महिला का दो माह का गर्भपात हो गया। पीड़ित महिला अपनी फरियाद दर्ज कराने के लिए थाना गोविंदनगर के चक्कर लगाती रही मगर उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। मेडिकल रिपोर्ट में भी खेल कर दिया गया। समाज सेविका श्रीमती लक्ष्मी शर्मा द्वारा घटना को उनके संज्ञान में लाया गया। लक्ष्मी शर्मा के साथ पीड़ित को फिर से थाना गोविंदनगर ले जाया गया और रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुनः निष्पक्ष मेडिकल कराने के लिए भी अनुरोध किया गया।रिपोर्ट दर्ज होते ही नामजद महिला के परिवार को किसी झूठे केस में फसाने और परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। इस बारे में जल्द वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर थाना कार्यप्रणाली की शिकायत की जाएगी। पीड़ित महिला का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
More Stories
हरिद्वार 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए हरिद्वार में गरजी पहाड़ी महासभा: धरने पर बैठे लोग,
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या: