मथुरा26अप्रैल*थाना हाईवे पुलिस द्वारा, अवैध असलाह व कारतूस के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल-*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मथुरा द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा व श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध मथुरा के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी महोदया के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना हाईवे के कुशल नेत्रत्व में उ0नि0 अमित आनन्द चौकी प्रभारी बालाजीपुरम द्वारा मय पुलिस बल के दिनांक 25/4/2023 समय 21.30 बजे मुखबिर खास की सूचना पर चेकिंग के दौरान नवादा स्कूल के पास से अवैध असलाह व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाईवे पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया ।
*गिरफ्तारी का विवरण:-*
अभि0 धीरज पुत्र लाल सिंह नि0 केलाधाम ए0टी0वी के पीछे थाना हाईवे जनपद मथुरा उम्र करीब 22 वर्ष
*आपराधिक इतिहास:-*
मु0अ0सं0 440/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना हाईवे मथुरा ।
*बरामदगी का विवरण:-*
01 तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर
*गिरफ्तार करने वाली टीम:-*
प्रभारी निरीक्षक श्री उमेशचन्द्र त्रिपाठी थाना हाईवे मथुरा ।
उ0नि0 अमित आनन्द चौकी प्रभारी बालाजीपुरम थाना हाईवे मथुरा ।
है0का0 696 नरेन्द्र सिंह थाना हाईवे मथुरा ।
का01840 विशाल कुमार थाना हाईवे मथुरा ।
मथुरा से क्राइम रिपोर्टर डॉक्टर अजय वर्मा न्यूज़ चैनल यूपी आज तक से

More Stories
अयोध्या13मई26*श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं को मिल रहा निर्मल जल,न्यू इंडिया एश्योरेंस की सराहनीय पहल
पूर्णिया बिहार 13 मई 26 *एक हफ्ते में 100% काम पूरा करने का अल्टीमेटम,
कौशाम्बी13मई26*एसपी ने पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई*