मथुरा25मई2023*थाना छाता पुलिस द्वारा गौ तस्करी में वांछित अभियुक्त को मय अवैध तमंचा के किया गिरफ्तार|*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मथुरा के कुशल निर्देशन में रोकथाम जुर्म जरायम, चैकिंग, देखरेख शान्ति व्यवस्था क्षेत्र के अभियान के क्रम मे श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय छाता के पर्यवेक्षण में थाना छाता पुलिस द्वारा दिनांक 24.05.2023 को मुखबिर की सूचना पर बरसाना चौराहे के पास से अभियुक्त आशू उर्फ आस मौहम्मद पुत्र अहसान कुरैशी निवासी कुरेशियन मौहल्ला ग्राम राजूपुर थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उम्र करीब 38 वर्ष को सम्बन्धित मु0अ0सं0 155/2023 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम व मु0अ0सं0 48/2023 धारा 3/5/8/5(क) गौवध निवारण अधिनियम व धारा 11(1)(घ) पशु क्रूरता अधिनियम व 120बी भादवि व मु0अ0सं0 130/2023 धारा 3/5/8/5(क) गौवध निवारण अधिनियम व धारा 11(1)(घ) पशु क्रूरता अधिनियम गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 06.02.2023 को उ0नि0 राजकुमार थाना छाता मथुरा मय हमराह के वास्ते देखरेख शान्ति व्यवस्था, चैकिग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, रोकथाम जुर्म जरायम मे थाना क्षेत्र मे मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास की सूचना पर गौहारी कट एनएच-19 दौताना पुलिस चौकी के सामने से सचिन पुत्र उदय सिंह निवासी लाहबोली थाना मंगलौर जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड को गिरफ्तार किया गया । मौके से एक अदद ट्रक न0 UP17BT0074 जिसमे 17 गाय व 06 साड़ कुल 23 पशुओ को बरामद किया गया था, जिसके सम्बन्ध मे थाना छाता पर मु0अ0सं0 48/2023 धारा 3/5/8/5(क) गौवध निवारण अधिनियम व धारा 11(1)(घ) पशु क्रूरता अधिनियम व 120बी भादवि पंजीकृत कराया गया था । उक्त मुकदमें मे वांछित चल रहे बिलाल कुरैशी पुत्र नसीम नि0 बरवाना थाना बिनौली जिला बागपत को दिनांक 26.04.2023 को थाना छाता पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है व दिनांक 22.05.2023 अभियुक्त इस्तगार पुत्र नसीम निवासी बरनावा थाना बिनौली जिला बागपत उम्र 37 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0 48/2023 धारा 3/5/8/5(क) गौवध निवारण अधिनियम व धारा 11(1)(घ) पशु क्रूरता अधिनियम व 120बी भादवि को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका हैं व आज दिनांक 24.05.2023 को मुखबिर की सूचना पर शेरगढ तिराहा के पास से अभियुक्त आशू उर्फ आस मौहम्मद पुत्र अहसान कुरैशी निवासी कुरेशियन मौहल्ला ग्राम राजूपुर थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उम्र करीब 38 वर्ष को एक अवैध तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
आशू उर्फ आस मौहम्मद पुत्र अहसान कुरैशी निवासी कुरेशियन मौहल्ला ग्राम राजूपुर थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उम्र करीब 38 वर्ष
*बरामदगी –*
एक अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 कारतूस 315 बोर
*आपराधिक इतिहास-*
01.मु0अ0सं0 48/2023 धारा 3/5/8/5(क) गौवध निवारण अधिनियम व धारा 11(1)(घ) पशु क्रूरता अधिनियम व 120बी भादवि थाना छाता मथुरा
02.मु0अ0सं0 130/2023 धारा 3/5/8/5(क) गौवध निवारण अधिनियम व धारा 11(1)(घ) पशु क्रूरता अधिनियम थाना छाता जनपद मथुरा
03.मु0अ0सं0 155/2023 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना छाता जनपद मथुरा
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1. प्र0नि0 श्री संजीव कुमार दुबे थाना छाता मथुरा
2. उ0नि0 श्री सोहनवीर सिंह चौकी प्रभारी दौताना थाना छाता मथुरा
3.उ0नि0 श्री उत्तम चौहान थाना छाता मथुरा
4. का0 1525 नितिन धामा, का0 1298 निषभ थाना छाता जनपद मथुरा

More Stories
लखनऊ29अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बुलन्दशहर29अक्टूबर25*उद्योगपति परिवार की बहू एसएसपी ऑफिस पहुंची,
पूर्णिया बिहार 29 अक्टूबर25* कस्बा विधानसभा में कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की सभी मे उमड़ा जनसैलाब।