मथुरा24फरवरी25*मथुरा में एक रात की दुल्हन जेवर-कैश लेकर भागी।
कोर्ट मैरिज के बाद लाल जोड़े में घर पहुंची, आशीर्वाद लिया; नशीला दूध पिलाकर फरार।
मथुरा सर लक्ष्मी शर्मा की खास खबर न्यूज यूपीआजतक
*मथुरा* में एक रात की दुल्हन जेवर और कैश लेकर फरार हो गई। कोर्ट मैरिज के बाद दुल्हन लाल जोड़े में अपने भाई को लेकर ससुराल पहुंची। वहां सभी का आशीर्वाद लिया। तमाम रस्मों रिवाज के साथ मुंह दिखाई भी हुई। इसके बाद दुल्हन और उसके भाई ने रात को सभी को दूध में नशीली दवा मिलाकर पिला दिया। सुबह जब घर वाले सोकर उठे तो सारा कैश और जेवर गायब थे। सामान बिखरा हुआ पड़ा था। दुल्हन और उसका भाई दिखाई नहीं दिए तो परिवार वाले समझ गए कि उनके साथ ठगी हो गई है। दुल्हन लुटेरी निकली। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत की..शादी नहीं हो रही थी। परिवार और रिश्तेदार उसकी शादी को लेकर काफी परेशान थे। तभी एक बिचौलिया छिद्दी के जरिए महोबा जिले की कल्पना नाम की युवती से शादी की बात तय हुई।
More Stories
पूर्णिया बिहार24सितंबर26* वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर पूर्णिया पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार
पूर्णिया24सितम्बर26*बायसी में “स्वच्छता ही सेवा” का दिखा असर: जान है तो ज़हान है – संदेश के साथ सड़क पर उतरा नगर पंचायत,
महोबा 24सितम्बर26*मां की हत्या के आरोपी बेटे को कुलपहाड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार,