मथुरा24नवम्बर24*जगद्गुरु कृपालु महाराज की बड़ी बेटी की यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई
जगद्गुरु कृपालु महाराज की बड़ी बेटी डॉक्टर विशाखा त्रिपाठी की नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर रात ढाई बजे एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। उनका पार्थिव शरीर शाम चार बजे तक वृंदावन के प्रेममंदिर लाया जाएगा। इसके बाद अनुयायियों के दर्शनार्थ शव रखा जाएगा। सोमवार को विशाखा त्रिपाठी का यमुना तट पर अंतिम संस्कार होगा।
जगद्गरु कृपालु परिषत भक्तिधाम की अध्यक्ष डॉक्टर विशाखा त्रिपाठी को रविवार को तीन दिन के प्रवास पर सिंहापुर के लिए रवाना होना था। इसके लिए रात करीब ढाई बजे दो गाड़ियों में से एक में विशाखा त्रिपााठी व दो अन्य लोग बैठे थे। दूसरी गाड़ी में विशाखा की बहन डॉक्टर श्यामा त्रिपाठी व डॉक्टर कृष्णा त्रिपाठी बैठी थीं। दिल्ली के भक्तिधाम पहुंचना था,रात ढाई बजे यमुना एक्सप्रेस-वे से होकर दिल्ली के भक्तिधाम पहुंचने का कार्यक्रम था। लेकिन, यमुना एक्सप्रेस-वे पर दनकौर के समीप सुबह करीब चार बजे विशाखा त्रिपाठी की कार सामने ट्रक में जा घुसी। डॉक्टर श्यामा त्रिपाठी और डॉक्टर कृष्णा त्रिपाठी की कार पीछे से उनकी कार से भिड़ गईं। घटना में कार में आगे की सीट पर बैठी डा. विशाखा त्रिपाठी और कारचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
More Stories
मोतिहारी18जुलाई25*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मोतिहारी में 7,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया।*
रोहतास18जुलाई25*बिक्रमगंज: आभूषण दुकान लूटकांड का खुलासा, पांच अभियुक्त गिरफ्तार; 40 लाख के गहने बरामद*
कानपुर देहात18जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल में कानपुर देहात की कुछ खास खबरें