मथुरा23अगस्त2023*चन्द्रयान की सफलता के लिए चल रहा अनुष्ठान। मसानी।
मथुरा से बिजेन्दर सैनी की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
बाईपास लिंक रोड पर स्थित श्री सेवा दास आश्रम में चन्द्रयान की सफलता के लिए बिगत तीन दिन से चल रहे पूजा पाठ का आज शाम 5 बजे हवन के साथ हुआ समापन। आश्रम के महन्त श्री जमुना दास जी और पंडित राजेश अगिनहोत्री भागवत प्रवक्ता के सानिध्य में आयोजन सम्पन्न हुआ। सभी भक्तों ने प्रसन्नता व्यक्त की।इस अवसर पर भागवताचार्य ने कहा कि भारत विश्वगुरू था, है,और रहेगा।जब लोगों को शून्य का ज्ञान नहीं था तो शून्य का ज्ञान भारत ने दिया और यहां तक कि जब दुनिया को दशमलव का ज्ञान नहीं था तो दशमलव का भी ज्ञान भारत ने ही दिया। तक्षशिला और नालंदा विश्वविद्यालय में विदेशों से यहां विद्या अध्ययन करने आते थे। हमारी शिक्षा प्रणाली पहले चुस्त और दुरुस्त थी।हर गरीब बच्चा अच्छी शिक्षा प्राप्त कर लेता था लेकिन अब शिक्षा बहुत महंगी हो गई है जिससे गरीब बच्चा बन्चित रह जाता है। सरकारी स्कूलों पर सरकार को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। सरकारी विद्यालयों की कहीं विल्डिंग खण्डहर है, कहीं बच्चों को बैठने की पर्याप्त जगह नहीं है, कहीं पर्याप्त शिक्षक नहीं है, जहां शिक्षक हैं वहां बो अपना पूर्ण दायित्व और कर्तव्य निभाने के बजाय केवल खानापूर्ति करते हैं इसलिए शासन अनुशासन दोनों आवश्यक हैं।
संवाददाता बिजेंदर यूपी आज तक मथुरा की रिपोर्ट

More Stories
पूर्णिया बिहार 13 अप्रैल 26 दर्दनाक खबर: अधिवक्ता रईसुल आज़म का निधन, सिविल कोर्ट आज बंद
वाराणसी १३ अप्रैल २६ * श्री काशी विश्वनाथ धाम में गूंजा – बंद करें पॉलिथीन, पर्यावरण को बनाएं सुंदर और क्लीन”
नई दिल्ली १३ अप्रैल २६ * रेल की पटरियों पर विकशित भारत का भविष्य