February 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा22फ़रवरी26*गैंगस्टर में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, जलेबी तिराहे से दबोचे गए

मथुरा22फ़रवरी26*गैंगस्टर में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, जलेबी तिराहे से दबोचे गए

मथुरा से लवकुश शर्मा की रिपोर्ट

मथुरा22फ़रवरी26*गैंगस्टर में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, जलेबी तिराहे से दबोचे गए

मथुरा नौहझील। थाना नौहझील पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने आकाश पुत्र बबलू निवासी मकरंदगढ़ी तथा पुष्पेंद्र पुत्र सुरेश निवासी चांदपुर कलां को जलेबी तिराहा, चांदपुर रोड से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और वे पहले भी जेल जा चुके हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत इनकी तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
थाना पुलिस के मुताबिक अभियुक्तों पर भोली-भाली युवतियों को अपने जाल में फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना के सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं व अन्य आपराधिक कृत्य करने के गंभीर आरोप हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
एसपी ग्रामीण सुरेशचंद रावत ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी सूरत में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष सोनू कुमार,उपनिरीक्षक अशेष कुमार,रोहित सिंह,शिवम कुमार ,एवं कांस्टेबल विपिन जनमेदा,दीपक चौधरी रहे

Taza Khabar