मथुरा22जून2023*थाना कोसीकलाँ पुलिस द्वारा गश्त व चैकिंग के दौरान एक कुख्यात अभियुक्त मय अवैध असलाह व कारतूस के गिरफ्तार*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मथुरा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार जनपद मे अवैध असलाह रखने वालो के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री त्रिगुण बिसेन व श्री गौरव त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी महोदय छाता के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां के कुशल नेतृत्व में थाना कोसीकलाँ पुलिस को एक अभियुक्त को मय अवैध असलाह व कारतूस के गिरफ्तार करने में उस समय सफतला प्राप्त हुई, जब उक्त अभियुक्त कोई घटना करने की फिराक में ईंदगांह कस्बा कोसीकलाँ मथुरा के पास खडा था।
*घटना का विवरण-*
दिनांक 22.06.2023 को थाना कोसीकलाँ की पुलिस टीम को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को मय अवैध असलाह व कारतूस के ईदगाह नकासा कस्बा व थाना कोसीकलाँ मथुरा के पास से समय 01:10 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई, दिनांक 22.06.2023 की रात्रि में पुलिस टीम को गश्त व चैकिंग के दौरान जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ईंदगांह कस्बा कोसीकलाँ मथुरा के पास खडा है जिसके पास अवैध तंमचा है, जो कोई घटना करने की फिराक में है, इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो उक्त व्यक्ति पुलिस टीम को आता देखकर सकपकाकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम नें एक बारगी दबिश देकर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए पकड लिया, अभियुक्त की जामा तलाश से पुलिस टीम को अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुए, अभियुक्त एक कुख्यात अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद मथुरा के अन्य थानो में संज्ञेय धाराओ के अंतर्गत कई अभियोग पंजीकृत है । अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*बरामदगी का विवरणः-*
1. एक अदद तमंचा .315 बोर।
2. 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर।
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
1. दानवीर उर्फ दानी पुत्र अजीत सिंह निवासी ग्राम कामर थाना कोसीकलां जनपद मथुरा उम्र करीब 30 वर्ष।
*अभियुक्त आपराधिक इतिहासः-*
1. दानवीर उर्फ दानी पुत्र अजीत सिंह निवासी ग्राम कामर थाना कोसीकलां जनपद मथुरा उम्र करीब 30 वर्ष।
1. मु0अ0स0 408/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोसीकलाँ जनपद मथुरा ।
2. मु0अ0सं0 0050/2023 धारा 41/102 सीआरपीसी, 414/307 आईपीसी व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोसीकलाँ मथुरा।
3. मु0अ0स0 645/2019 धारा 307/34 भादवि थाना कोसीकलाँ जनपद मथुरा ।
4. मु0अ0स0 263/2018 धारा 147/148/308/323/341/506 भादवि थाना कोसीकला मथुरा।
5. मु0अ0स0 400/2021 धारा 147, 148, 149, 323, 325, 452,504, 506 भादवि थाना कोसीकला मथुरा।
6. मु0अ0स0 527/2017 धारा 307, 307, 323, 323 भादवि थाना कोसीकला मथुरा।
7. मु0अ0स0 645/2019 धारा 307, 34 भादवि थाना कोसीकलां मथुरा।
8. मु0अ0स0 177/2021 धारा 3/10 उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम, 1970 थाना छाता मथुरा।
9. मु0अ0स0 848/2021 धारा 411 भादवि व धारा 41/102 द०प्र०स० थाना वृन्दावन मथुरा।
10. मु0अ0स0 0004/2016 धारा 8/20 स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 थाना शेरगढ मथुरा।।
11. मु0अ0स0 0005/2016 धारा 5/25 आयुध अधिनियम, 1959 थाना शेरगढ मथुरा।
12. मु0अ0स0 096/2018 धारा 3/25 आयुध अधिनियम, 1959 थाना शेरगढ मथुरा।
13. मु0अ0स0 229/2015 धारा 307,506 भादवि थाना शेरगढ मथुरा।
14. मु0अ0स0 25/2023 धारा 323, 452, 504, 506 भादवि थाना छाता जनपद मथुरा ।
*अन्य थानो से जानकारी की जा रही है –*
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीमः-*
1. अनुज कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना कोसीकलाँ जनपद मथुरा।
2. उ0नि0 जतिनपाल चौकी प्रभारी कस्बा थाना कोसीकलाँ जनपद मथुरा ।
3. है0का0 539 इमामुद्दीन थाना कोसीकलाँ जनपद मथुरा
4. का0 410 निखिलेश, थाना कोसीकलाँ जनपद मथुरा
5. का0 2090 अभिषेक थाना कोसीकलाँ जनपद मथुरा

More Stories
रोहतास 24 फ़रवरी 26*सूरक्षा एवं संरक्षा को लेकर आयोजित की गई कोर्डिनेशन मीटिंग*
मथुरा 24 फरवरी 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 24 फ़रवरी 26*नहर में कूद आत्महत्या करने वाले का शव बरामद करने में पुलिस नाकाम*