मथुरा से संवाददाता मुकेश कुमार धनगर यूपी आजतक
मथुरा20दिसम्बर*लोधी राजपूत सभा कार्यकर्ताओं ने मूवी फिल्म पठान के गाने का किया विरोध।
बस स्टैंड पर शाहरुख खान दीपिका पादुकोण का फूंका पुतला।
शाहरुख खान की फिल्म पठान का विरोध अब पूरे देश में दिखाई दे रहा है। इसको लेकर के कई शहरों में सनातन धर्म के विपरीत भगवा रंग का विरोध अब तूल पकड़ता जा रहा है। इसको लेकर के मथुरा शहर में चल रहे कई दिन से विरोध के बीच मंगलवार को राजपूत लोधी सभा कार्यकर्ताओं ने नए बस स्टैंड के समीप फिल्म मूवी में दर्शाए गए दृश्यों पर आपत्ति जताई है । उन्होंने कहा है कि इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघरों में नहीं चलने दिया जाएगा। क्योंकि हिंदू सनातन धर्म में पीले भगवा रंग पहनकर जिस तरह अर्धनग्न नृत्य को दर्शाया गया है उसमें कहीं ना कहीं युवा पीढ़ी की भावनाओं को ठेस पड़ती है। जिस तरह यह गाना दर्शाया गया है वह पारिवारिक ना होकर के अश्लीलता को श्रेणी में आता है। यहां तक की अगर इस फिल्म को कोई देखेगा तो परिवार के साथ उसको शर्मिंदगी महसूस होगी । इसको लेकर के उसका विरोध करते हैं इसको लेकर के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की एवं पुतला दहन कर फिल्म का विरोध किया।
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*किशोरियों को पोषण, माहवारी और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी…*
भागलपुर 22 अक्टूबर 26*मां जगदंबा (दुर्गा माता) की नाम आंखों से दी गई विदाई
सुल्तानपुर 22 अक्टूबर 26*भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा पांडेय की स्कार्पियों ने दो कांस्टेबल को मारी टक्कर