मथुरा17अप्रैल*( थाना बल्देव पुलिस ने पुलिस व राजस्व टीम पर हमला करने के आरोप में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया )*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मथुरा के आदेश के अनुपालन में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महावन मथुरा के पर्यवेक्षण व कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक सत्यवीर सिंह के कुशल निर्देशन व नेतृत्व में उ0नि0 श्री सुरेन्द्र कुमार भाटी चौकी इंचार्ज 131 माइलस्टोन मय पुलिस बल के मु0अ0सं0 120/23 धारा 147/148/149/353/332/336/323/504/506/34 भादवि व 7 सीएलए एक्ट में वांछित चल रहे प्रकाश में आये अभियुक्त चन्द्रवीर पुत्र मुख्तायर सिंह नि0 पटलौनी थाना बल्देव मथुरा उम्र करीब 28 वर्ष को दिनांक 17.04.2023 को अभियुक्त के घर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण -* दिनांक 22.03.23 को श्रीमान एसडीएम महावन महोदय के आदेश पत्रांक 2267 दिनांक 28.02.2023 के अनुपालन में राजस्व टीम ने आवेदक धर्मेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 ग्याप्रसाद निवासी ग्राम पटलौनी थाना बल्देव जनपद मथुरा की खसरा सं0- 962 की नापतौल व कब्जा हटवाने हेतु ग्राम पटलौनी पहुँचे विपक्षीगण मानिक चन्द्र आदि से अवैध कब्जा हटवाने का प्रयास किया गया तो राजस्व व पुलिस टीम को कब्जा हटवाते हुये देखकर मानिक चन्द्र पुत्र स्व0 श्री दिलीप चन्द्र आदि 42 अभियुक्तगण ने अपने अपने हाथो में लिये फरसा, लाठी डण्डा, ईंट पत्थर, सरिया, फावडा आदि से पुलिस व राजस्वटीम पर जान से मारने की नियत गाली गलौज करते हुये एक राय होकर हमला कर दिया व कार्य सरकार में वाधा पहुँचाते हुये पत्थर वाजी शुरू कर दी । उक्त घटना में तत्कालीन उ0नि0 राकेश कुमार गिरि व उ0नि0 मुनेन्द्र पाल सिंह , का0 1091 संतोष कुमार व का0 1437 मोहित कुमार के चोटे आईं थी।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. चन्द्रवीर पुत्र मुख्तायर सिंह नि0 पटलौनी थाना बल्देव मथुरा उम्र करीब 28 वर्ष
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. श्री सत्यवीर सिहं कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक थाना बलदेव मथुरा ।
2. उ0नि0 श्री सुरेन्द्र कुमार भाटी चौकी इंचार्ज 131 माईलस्टोन थाना बल्देव मथुरा।
3. मुख्य़ आरक्षी 587 धर्मवीर सिंह थाना बल्देव जिला मथुरा ।
4. मुख्य़ आरक्षी 1714 विपिन वर्मा थाना बल्देव जिला मथुरा ।
[17/04, 6:35 pm] Dr Ajay Verma: यूपी आज तक से क्राइम रिपोर्टर डॉक्टर अजय वर्मा

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*