मथुरा16मई26*जमीन विवाद को लेकर मारपीट, पीड़ित ने लगाया कब्जे और जानलेवा आरोप
नमस्कार, आप देख रहे हैं यूपीआजतक और मैं हूं योगेंद्रकुमार
मथुरा के थाना जमुना पार क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां जमीन विवाद को लेकर परिवार के ही लोगों पर मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप लगा है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। देखिए ये खास रिपोर्ट हमारे संवाददाता योगेंद्र कुमार के साथ।
मथुरा के थाना जमुना पार क्षेत्र में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
पीड़ित नंदकिशोर पुत्र कालीचरण का आरोप है कि उसके परिवार के कुछ लोग बिना बंटवारे के खेत पर कब्जा करने और बाउंड्री लगाने का प्रयास कर रहे थे।
पीड़ित के अनुसार 15 मई 2026 की शाम करीब 6 बजे जब वह अपने खेत की ओर गया, तो उसने देखा कि गोकुलेश चंद्र उर्फ पप्पू, रेनू सहित अन्य लोग खेत पर अवैध कब्जे की कोशिश कर रहे हैं।
विरोध करने पर आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों तथा सरिया से हमला कर दिया।
मारपीट में पीड़ित को गंभीर चोटें आईं।
शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पीड़ित किसी तरह अपनी जान बचाकर थाना जमुना पार पहुंचा और पुलिस से शिकायत की।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और कार्रवाई की बात कह रही है।
“फिलहाल पीड़ित ने थाना जमुना पार में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना होगा कि पुलिस इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करती है।
कैमरामैन के साथ योगेंद्र कुमार, यूपीआजतक, मथुरा।”

More Stories
मथुरा 16 मई 26*जिलाधिकारी मथुरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा तहसील मांट मैं संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी*
लखनऊ 15 मई 26 *खाली चैंबर,ऊंघते मंत्री,विभाग मिलने के इंतजार में यूपी के नए मंत्री
पूर्णिया बिहार 16 मई 26 कालाजार उन्मूलन पर पटना में बड़ी बैठक, 23 जिलों ने पूरा किया डोसियर का काम