मथुरा15मार्च26* राष्ट्रपति महोदया के आगमन को लेकर गोवर्धन में वरीय पदाधिकारीयों व गणमान्य व्यक्तियों के साथ की गोष्टी*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*आज दिनांक 15.03.2026 को राष्ट्रपति महोदया के जनपद मथुरा में आगामी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरेश चंद्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, प्राजक्ता त्रिपाठी उप जिलाधिकारी गोवर्धन , अनिल कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी गोवर्धन द्वारा गोवर्धन के PWD सभागार में नगर पंचायत गोवर्धन व नगर पंचायत राधा कुंड के सभासद चेयरपर्सन तथा मंदिर कमेटियों के पदाधिकारीगण और व्यय व्यापार मंडल के पदाधिकारी गण की गोष्ठी की गई l गोष्ठी में प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं में पूर्ण सहयोग करने तथा भ्रमण के दृष्टिगत यातायात व सुरक्षा प्रतिबंधों में पुलिस व प्रशासन का सहयोग किया जाने का अनुरोध किया गया l गोष्ठी में नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन मनीष लंबरदार, श्री रामफल चेयरपर्सन राधा कुंड नगर पंचायत , श्री कपिल चतुर्वेदी रिसीवर मानसी गंगा व श्री ललित पुरोहित रिसीवर दानघाटी उपस्थित रहे l गोष्टी के पश्चात कस्बा गोवर्धन में भ्रमण कर अस्थाई अतिक्रमण हटाए जाने व सुगम आवागमन हेतु अनावश्यक अवरोधों को दूर किए जाने हेतु सर्व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देशित दिये गये l*

More Stories
मथुरा 15 मार्च 26* फर्जी तरीके से परीक्षा पास कराने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 15 मार्च 26 *उपमहानिरीक्षक आगरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा परीक्षा केदो का भ्रमण*
मथुरा 15 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।*