मथुरा15दिसम्बर25* थाना राया कथित रूप से दलालों का अड्डा बनता जा रहा, पत्रकारों से आए दिन हो रही अप्रिय घटनाएं
मथुरा से क्राइम रिपोर्टर साेम्या चौधरी की खास खबर न्यूज़ यूपी आज तक से
मथुरा जनपद के थाना राया को लेकर लगातार गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों और पत्रकारों का कहना है कि थाना परिसर में दलालों की सक्रियता बढ़ती जा रही है, जिसके चलते आमजन के साथ-साथ पत्रकारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सूत्रों के अनुसार, कई मामलों में पीड़ित पक्ष सीधे थाने में अपनी बात रखने के बजाय कथित दलालों के माध्यम से काम कराने को मजबूर है। वहीं, जब पत्रकार इस संबंध में जानकारी जुटाने या सवाल करने थाने पहुंचते हैं, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार और अप्रिय घटनाएं सामने आती रही हैं।
पत्रकारों का आरोप है कि खबर संकलन के दौरान उन्हें सहयोग मिलने के बजाय टालमटोल या दबाव का सामना करना पड़ता है, जिससे निष्पक्ष पत्रकारिता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लग रहा है।

More Stories
पूर्णिया बिहार18अप्रैल26 *पूर्णिया अधिवक्ता संघ चुनाव संपन्न: 88.37% मतदान, 77 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद*
पूर्णिया बिहार 18 अप्रैल 26 *एसपी ने किया यातायात थाने का निरीक्षण: ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए सख्त निर्देश*
रोहतास 18 अप्रैल 26*बैंक डकैती कर भाग रहे एक अपराधी को 15 लाख 22 हजार नगद 61.77 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी के साथ किया गिरफ्तार ।*