March 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा15अक्टूबर24*एक अभियुक्त व एक अभियुक्ता को मय एक चैन का टुकडा व 2000 रुपये के साथ किया गिरफ्तार

मथुरा15अक्टूबर24*एक अभियुक्त व एक अभियुक्ता को मय एक चैन का टुकडा व 2000 रुपये के साथ किया गिरफ्तार

मथुरा15अक्टूबर24*एक अभियुक्त व एक अभियुक्ता को मय एक चैन का टुकडा व 2000 रुपये के साथ किया गिरफ्तार

थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा वादी मुकदमा के घर से एक सोने की चैन व 4000 रुपये चोरी करने वाले एक अभियुक्त व एक अभियुक्ता को मय एक चैन का टुकडा व 2000 रुपये के साथ किया गिरफ्तार

संवाददाता सुनीत की खास खबर यूपीआज तक से

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा मदोदय* द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार के कुशल नेतृत्व में थाना सदर बाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 216/2024 धारा 305/331(3) बीएनएस में वांछित/ प्रकाश में आये अभियुक्तगण बनवारी लाल पुत्र भरत सिंह नि0 नंगला कुँजी पचावर के पास थाना महावन जनपद जनपद मथुरा को दिनांक 15.10.2024 को 10.05 बजे ईगल ग्राउंड आर्मी गेट थाना सदर बाजार मथुरा से मय चोरी गये माल एक चैन का टुकडा(पीली धातु) व 2000 रु0) के गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त बनवारी लाल की निशानदेही पर दिनांक 15.10.2024 समय 11.05 बजे यमुनापुल से पहले तिराहे पर सडक किनारे खडी अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त गण के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण :-* अभियुक्तगण के द्वारा संयुक्त रुप से दिनांक 14.08.2024 को ट्रान्जिट हास्टल टी10 सिविल लाइन में रहने वाले एपीओ तेजवीर सिंह के यहाँ चोरी की थी । दिनांक 17.08.2024 को वादी श्री तेजवीर सिंह सहायक अभियोजन अधिकारी जनपद मथुरा ने थाना उपस्थित आकर घर से एक सोने की चैन व 4000 रुपये चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थनापत्र दिया । प्रार्थनापत्र के आधार पर मु0अ0सं0 216/2024 धारा 305/331(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया । दौराने विवेचना प्रकाश मे आये अभियुक्तगण व माल बरामदगी के आधार पर धारा 317(2)व 3(5) बीएनएस की बढोतरी की गयी , विवेचना उ0नि0 श्री कृष्ण कुमार के द्वारा सम्पादित की जा रही है ।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम पता :-*
1. बनवारी लाल पुत्र भरत सिंह नि0 नंगला कुँजी पचावर के पास थाना महावन जनपद जनपद मथुरा उम्र करीब 35 वर्ष
2. एक अभियुक्ता

*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-*
अभियुक्त बनवारी लाल उपरोक्त को ईगल ग्राउण्ड आर्मी गेट थाना सदर बाजार मथुरा से दिनांक 15.10.24 को 10.05 बजे
अभियुक्ता उपरोक्त को यमुनापुल से पहले तिराहे पर सडक किनारे से दिनांक 15.10.24 को 11.05 बजे

*आपराधिक इतिहास अभियुक्ता:-*
1. मु0अ0सं0 216/2024 धारा 305/331(3)/ 317(2)व 3(5) बीएनएस थाना सदर बाजार जनपद मथुरा
2. मु0अ0सं0 0005/2024 धारा 328/363/366/376 भादवि व 16/17/3/4 पोक्सो अधिनियम थाना जमुनापार, मथुरा ।

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त बनवारी लाल पुत्र भरत सिंह:-*
मु0अ0सं0 216/2024 धारा 305/331(3)/ 317(2)व 3(5) बीएनएस थाना सदर बाजार जनपद मथुरा

*बरामदगी का विवरण-*
1. एक टुकडा सोने की चैन का
2. 2000 रुपये बरामद हुए

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्र0नि0 श्री विदेश चन्द थाना सदर बाजार, मथुरा
2. उ0नि0 श्री कृष्ण कुमार थाना सदर बाजार ,मथुरा
3. उ0नि0 विनीत नेहरा थाना सदर बाजार , मथुरा
4. हे0का0 1287 अतुल कुमार थाना सदर बाजार,मथुरा
4. का0 2249 वेदप्रकाश थाना सदर बाजार, मथुरा

Taza Khabar